Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बीएसएफ की स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) की स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ (CM Yogi)  ने भारत की सीमाओं के सजग पहरेदार, कर्मठता, निर्भीकता व कर्तव्यपरायणता के पर्याय, हमारे सीमा सुरक्षा बल के सभी वीर कार्मिकों एवं उनके परिजनों को सीमा सुरक्षा बल की स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप हमारे सुरक्षा कवच हैं। आपकी अटूट कर्तव्यनिष्ठा पर हम सभी को गर्व है।

प्रदेश को ‘हमारा यूपी, सुनहरा यूपी’ बनाना है: एके शर्मा

योगी आदित्यनाथ(CM Yogi)  ने महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं मूर्धन्य पत्रकार रहे राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आपको एक क्रांतिकारी, लोकनिष्ठ राजा एवं महान समाज सुधारक के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

Exit mobile version