Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘गर्व से कहो हम हिन्दू हैं’

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेशवासियों, खासकर युवाओं को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि ‘गर्व से कहो, हम हिंदू हैं।’ सनातन संस्कृति व भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान सन्यासी, युवाओं के आदर्श, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सभी युवा साथियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं!

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सरकारी आवास पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी जी के दार्शनिक व आध्यात्मिक विचार कई पीढ़ियों तक मानव जीवन तथा युवाओं को प्रेरणा देते रहेंगे।

Exit mobile version