• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने दिए निर्देश, गांवों वार्डों को कीजिए कोरोना मुक्त और पाइए पुरस्कार

Writer D by Writer D
21/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को महाअभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी डीएम को गांवों और शहरी वार्डों में ‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ और ‘मेरा वार्ड, कोरोना मुक्त वार्ड’ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। हर जिले में सबसे अच्छा काम करने वाले तीन-तीन गांवों और तीन-तीन वार्डों को पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सरकार की ओर से ऐसे गांवों और वार्डों को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी।

श्री योगी ने यह आदेश शुक्रवार को टीम 9 के साथ कोरोना की रोकथाम को लेकर हुई समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में वृहद टेस्टिंग अभियान के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। निगरानी समितियों और आरआरटी टीमों की मेहनत रंग ला रही है। ऐसे में इसे मिशन के रूप में लेने की जरूरत है। सभी गांवों में जागरूकता बढ़ाएं और प्रयास करें कि ‘कोरोना मुक्त गांव’ के संदेश को हर ग्रामवासी अपना लक्ष्य बनाए।

प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में लगभग 31 हजार की आयी कमी : सहगल

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ की तर्ज पर पुलिस विभाग ने ‘मेरी लाइन, कोरोना मुक्त लाइन’ का संकल्प लिया है। यह प्रयास प्रेरणास्पद है। सभी के सहयोग से ही प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। कोरोना पर विजय पाने के लिए चिकित्साकर्मियों, पुलिसकर्मियों, स्वच्छताकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहनों सहित प्रदेश के हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

श्री योगी ने कहा कि यह महाअभियान कोरोना संक्रमण रोकने में मील का पत्थर साबित होगा। इससे एक तो लोगों में जागरूकता आएगी। साथ ही तेजी से कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उपचार कराया जा सकेगा। इससे काफी हद तक कोरोना संक्रमण पर रोक लगेगी।

लॉकडाउन के नाम पर व्यापारियों से नहीं होगा दुर्व्यवहार : नंदी

योगी सरकार के यूपी मॉडल के इस माइक्रो मैनजमेंट को लेकर वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ), नीति आयोग और बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी प्रशंसा की है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने भी यूपी मॉडल को लागू किया है और अनिवार्य रूप से ऑक्सीजन कंटेनर्स, टैंकर्स और अन्य वाहनों में वेहिकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाने के निर्देश दिए हैं। देश में पहली बार उत्तर प्रदेश में शुरू किए गए साफ्टवेयर आधारित ऑक्सीजन ट्रैकिंग सिस्टम को बिहार ने भी लागू किया है। नीति आयोग ने ऑक्सिजन ट्रैकिंग और सप्लाई के रियल टाइम मैनजमेंट को काफ़ी सराहा है। प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों के लिए भी कोविड प्रबंधन में नजीर पेश की है।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

दंगल फेम फ़ातिमा सना शेख़ बोलीं अनिल कपूर एक अद्भुत व्यक्ति हैं वे..

Next Post

सर्जरी के बाद जफरयाब जिलानी की तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

27/02/2026
Makeup
Main Slider

ड्राई स्किन पर ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

27/02/2026
Maa Lakshmi
Main Slider

शुक्रवार को करें ये एक काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

27/02/2026
aparajita
Main Slider

इस दिशा में लगाएं विष्णु प्रिय अपराजिता, घर में आएगी सम्पन्नता

27/02/2026
Amalaki Ekadashi
Main Slider

आमलकी एकादशी का व्रत आज रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

27/02/2026
Next Post
zarafyab jilani

सर्जरी के बाद जफरयाब जिलानी की तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

RRR की सुनामी में बही दुनिया, पहले दिन हुई बंपर कमाई

26/03/2022
प्रियंका गांधी priyanka gandhi

खनन माफिया के लिए चलाई जा रही है यूपी सरकार : प्रियंका

22/02/2021
lauki ke pakoras

बरसात के मौसम में लें लौकी के पकोड़ों का स्वाद, देखें बनाने का आसान तरीका

08/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version