Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में हो रही अतिवर्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

CM Yogi

CM Yogi

.लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार की सुबह से ही बारिश हो रही है। भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य के लिए निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने अति बारिश से होने वाली जनहानि, पशु हानि व आर्थिक हानि का भी संज्ञान लिया है। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड पर निकलने के दिए निर्देश हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। अधिकारी प्रभावित परिवारों से संवाद बनाकर उपलब्ध हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं। अति वर्षा, आकाशीय बिजली से हुई जन हानि, पशु हानि व आर्थिक हानि का आंकलन कर 24 घंटे में मुआवजा देने की व्यव्था सुनिश्चित की जाए। जलभराव से जनमानस को समस्या न होने पाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना रहती है। ऐसे में इस दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अतिवृष्टि के समय नदियों व जलाशयों में स्नान करते हुए विशेष सावधानियां बरतें।

Exit mobile version