• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने दिये निर्देश 15 अगस्त तक तैयार हो ऑक्सीजन प्लांट

Writer D by Writer D
23/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों में खेल कोटा तत्काल बहाल करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि प्रदेश में ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना का कार्य तेजी से संचालित करते हुए सभी ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थापना की कार्यवाही 15 अगस्त तक जरूर पूरी कर ली जाये। इसके साथ ही प्रत्येक ऑक्सीजन प्लांट पर न्यूनतम 2 टेक्नीशियन की तैनाती की जाए।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को टीम-9 के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री को अफसरों ने जानकारी दी कि राज्य में अभी तक 548 ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना को स्वीकृत किया गया है। इसके सापेक्ष 214 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। अब तक 280 टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

बैठक में अफसरों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कोरोना के कारण जिन कार्मिकों की मृत्यु हुई है, उनके आश्रितों को सभी देयों का अविलम्ब भुगतान किया जाए। इसके साथ ही मृतक आश्रित के तौर पर दी जाने वाली नौकरी भी समय से दे दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिस्पर्धा ओलम्पिक प्रारम्भ हो रही है। टोक्यो ओलम्पिक में प्रदेश के 10 प्रतिभावान खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Tokyo Olympic: मार्च पास्ट में तिरंगा लेकर निकला भारतीय दल, PM मोदी ने बजाई तालियां

उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश के सभी विभागों में खेल कोटा को तत्काल बहाल करते हुए यथाशीघ्र नियुक्तियां किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इसको देखते हुए उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित किये जाने तथा कोविड-19 से बचाव और उपचार की व्यवस्था को प्रभावी रूप से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newsoxygen plantup newsYogi News
Previous Post

भगौड़े IPS मणिलाल पाटीदार की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुआ एक और मुकदमा

Next Post

तेज बारिश में जर्जर मकान की गिरी छत, मलबे में दबकर की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
The entire family was found dead

तेज बारिश में जर्जर मकान की गिरी छत, मलबे में दबकर की मौत

यह भी पढ़ें

Saranya Shashi

इस एक्ट्रेस ने 35 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, ब्रेन ट्यूमर से थी पीड़ित

10/08/2021

देश में कोरोना रिकवरी दर 93.69 फीसदी हुई, संक्रमितों की संख्या 90.95 लाख के पार

22/11/2020
Explosion

कबाड़ में हुए धमाके से दहला इलाके, चिथड़ों में उड़ गया युवक की मौत

29/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version