• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संचारी रोगों पर नियंत्रण को मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाएं : मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
09/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि बारिश से मलेरिया, डेंगू, काला जार और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है। इसको लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। प्रदेश में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान को अंतर विभागीय समन्वय से धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करें। संचारी रोगों पर प्रभावी रोकथाम के लिए सभी जिलों में मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों में डेंगू और आइसोलेशन वार्ड बनाएं। अस्पतालों में नियमित साफ सफाई होती रहे, इस पर विशेष ध्यान दें।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ कोविड-19 और संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में टेस्टिंग की संख्या को और बढ़ाने की आवश्यकता है। कोविड को लेकर डरने वाली स्थिति नहीं है, लेकिन आने वाले पर्व और त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके लिए स्वास्थ्य और गृह विभाग विशेष सतर्कता बरतें। साथ ही गृह विभाग पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और बेहत्तर बनाएं।

उन्होंने प्रदेश में असमय हो रही बारिश को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से राहत सामग्री का वितरण किया जाए। साथ ही जनधन की हानि पर शासन द्वारा अनुमन्य राहत राशि दी जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री और अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण करें।

देश में सर्वाधिक वैक्सीन अब तक 39 करोड़ डोज प्रदेश में लगाई गई

कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में अब तक कोविड रोधी वैक्सीन की 39 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। यह पूरे देश में सबसे ज्यादा है। प्रिकॉशन डोज 4.39 करोड़ लगाई गई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 385 है। संक्रमण की दर देखा जाए तो 0.15 प्रतिशत है। सात दिनों में प्रदेश में ढाई लाख टेस्टिंग हुई है जो पूरे देश का 25 प्रतिशत है। वहीं, आठ अक्टूबर को 50 हजार टेस्टिंग की गई है।

पर्व और त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता बरतें गृह विभाग

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि नवरात्रि और दशहरा से सम्बंधित कार्यक्रम मान्यताओं के अनुरूप प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अभी भी हो रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित 400 से अधिक मूर्तियों का अभी विसर्जन नहीं हुआ है। साथ ही 35 जगहों पर अभी रावण दहन के कार्यक्रम भी होने हैं। प्रदेश में वाल्मीकि जयंती और बारावफात से जुड़े कई आयोजन होंगे। इन पर्व और त्योहारों को देखते हुए प्रदेश में कहीं कोई अप्रिय घटना न घटने पाए। इसको लेकर गृह विभाग विशेष तौर पर सतर्कता बरते।

Tags: cm yogiLucknow Newsyogi meeting
Previous Post

हम सबको श्रीराम की भक्ति के साथ महर्षि वाल्मीकि ने सराबोर किया: सीएम योगी

Next Post

लगातार 12वीं बार निर्विरोध लालू प्रसाद यादव बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

lip
Main Slider

बदलते मौसम से ड्राई होने लगे हैं होंठ, तो घर में ऐसे बनाएं लिपबाम

07/11/2025
Tiffin
Main Slider

टिफिन में से लीक हो जाती है सब्जी, तो इन टिप्स की मदद से करें पैकिंग

07/11/2025
Winter
Main Slider

सर्दियों की छुट्टियों को बनाना चाहते है यादगार, ये जगहें पूरी करेंगी आपकी तमन्ना

07/11/2025
CM Yogi's roar in Sitamarhi, Bihar
Main Slider

सीतामढ़ी में सीएम योगी की हुंकार, बोले- जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं

06/11/2025
Road Accident
Main Slider

रोडवेज बस और मिल्क टैंकर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

06/11/2025
Next Post
lalu prasad

लगातार 12वीं बार निर्विरोध लालू प्रसाद यादव बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष

यह भी पढ़ें

दिल्ली की हवा बनीं जानलेवा Delhi's air became deadly

दिल्ली की हवा बनीं जानलेवा, 16 इलाकों का एक्यूआई 400 पार

05/12/2020
अखिलेश यादव

राष्ट्र की प्रगति और उत्थान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें : अखिलेश

15/08/2020
Deepotsav

Deepotsav-2024: प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र

19/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version