• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने 31277 सहायक अध्यापकों को दिया नौकरी का तोहफा,पांच को नियुक्ति पत्र

Desk by Desk
16/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ, शिक्षा
0
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में पहले चरण में नियुक्त 31,277 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया। मुख्यमंत्री आवास पर पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

बता दें कि बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में पहले चरण में 31,277 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश के 68 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में चयनित 31,277 सहायक अध्यापकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ… https://t.co/EKV845gnWG

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 16, 2020

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रभारी मंत्री, सांसद व विधायक जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 69 हजार भर्ती के पहले चरण में 31,277 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा रही है।  वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग में 10 हजार 768 सहायक अध्यापक भर्ती में लोक सेवा आयोग से विभिन्न विषयों में चयनित 3,317 अभ्यर्थियों को आज ऑनलाइन नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि विभाग ने मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण के लिए समय मांगा है।

सैफ से शादी करने के लिए, करीना ने दे दी थी अपने माता-पिता को धमकी

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबी लड़ाई और काफी जद्दोजहद के बाद 31277 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को धन्यवाद दिया। सीएम बोले हम चाहते थे कि 2019 में ही नियुक्ति दी जाए, लेकिन जो बेसिक शिक्षा का विकास नहीं चाहते थे। उन्होंने बाधा उत्पन्न की। सरकार ने उच्च न्यायालय से सर्वोच्च न्यायालय तक अभ्यर्थियों के लिए संघर्ष किया। बिना भाई भतीजा वाद और पूरी पारदर्शिता से नियुक्ति दी जा रही है। 6675 शिक्षा मित्रों को भी नियुक्ति पत्र दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने शिक्षा मित्रों की योग्यता का उपयोग नहीं किया, बल्कि शार्ट कट अपनाया। इससे शिक्षा मित्रों को परेशानी हुई। सीएम ने कहा कि भर्ती में आरक्षण के मानक का पूरी तरह पालन किया गया है। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि आरक्षण के नियमों का पालन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा का उपयोग बेसिक शिक्षा विभाग के विकास में करेंगे। उन्होंने कहा कि 2017 में एक करोड़ 34 लाख बच्चे परिषदीय स्कूलों में पढ़ते थे। श्रावस्ती में 200 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं थे। उन्होंने कहा कि 1 लाख 37 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में 46 हजार शिक्षकों का चयन किया। फिर 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती की। उन्होंने कहा कि सरकार की चयन प्रक्रिया में कहीं खोट नहीं था। उन्होंने कहा कि शेष शिक्षकों को भी जल्द नियुक्ति दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा के राज्य शिक्षा मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने इस मौके पर कहा कि
उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा की पहचान बदली है। टपकती छत, बिना चारदीवारी की जर्जर बिल्डिंग ही पहचान थी ,लेकिन अब स्कूल चमचमा रहे हैं। गांवों में रंग बिरंगा भवन अब प्राइमरी स्कूलों की पहचान है। वहीं शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ी है।

 

Tags: Latest Lucknow PhotographsLatest Lucknow photosLucknow ImagesLucknow PhotosTeacher Recruitment 2020teacher recruitment in UPUP governmentup govt teacher vacancy 2020Yogi Adityanath
Previous Post

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्यौहार स्पेशल ट्रेनों के 240 फेरे चलाने का फैसला

Next Post

फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका हैं मनरेगा मजदूर , कुछ यूं गवाही दे रही है जॉब कार्ड पर लगी तस्वीर

Desk

Desk

Related Posts

Hair
फैशन/शैली

बेजान बालों में चमक वापस लाने के लिए लगाएं ये मास्क

28/05/2026
Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
Next Post
फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका Film actress Deepika

फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका हैं मनरेगा मजदूर , कुछ यूं गवाही दे रही है जॉब कार्ड पर लगी तस्वीर

यह भी पढ़ें

Burnt Alive

पीलीभीत में गैंगरेप के बाद जिंदा जलाई गई पीड़िता ने तोड़ा दम

19/09/2022

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने CM पुष्कर से की शिष्टाचार भेंट

07/08/2021
nails

तेजी से बढ़ने लगेंगे आपके नाखून, आज़माएँ ये टिप्स

12/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version