• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mission Rojgar: सपने हमारे, योगी सरकार की निष्पक्षता से हुए पूरे

Writer D by Writer D
18/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 1573 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। यानी डेढ़ महीने में मुख्यमंत्री योगी ने सिर्फ स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 10 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने मंगलवार को जब लोकभवन में नियुक्ति पत्र वितरित किये तो नवचयनितों के चेहरे पर सपने पूरे होने की खुशी दिखी। इन लोगों ने साफ तौर पर कहा कि सपने हमारे थे लेकिन पूरे हुए योगी सरकार की निष्पक्षता के कारण। मध्यम वर्गीय परिवारों की उम्मीदों को योगी सरकार ने पूरा किया। बिना पैसा दिए अब सिर्फ योग्यता के आधार पर ही सरकारी नौकरी मिल रही है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने डेढ़ महीने के भीतर स्वास्थ्य विभाग के 10 हजार से अधिक नवचयनितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 09 जून को 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। 10 जून को एसजीपीजीआई में 1442 स्टॉफ नर्सों को नियुक्ति पत्र दिया। इसके बाद 18 जुलाई को फिर से 1573 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र देकर इनके सपनों को साकार किया गया। यानी सिर्फ स्वास्थ्य विभाग में कुल 10197 युवाओं के सपने पूरे हुए।

नवचयनितों ने कहा-सपने पूरे, अब निष्ठा से कार्य हमारी बारी

नवचयनित एकता पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  की वजह से हमारा और माता-पिता का सपना पूरा हो गया है। हम सभी खुश हैं कि मुख्यमंत्री की वजह से बिना पैसे दिए पारदर्शी तरीके से हमारा चयन हो गया।

रायबरेली की रहने वाली मध्यम वर्गीय परिवार की ममता यादव ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिला, यह मेरे लिए गौरव की बात है।

बीमारू मानसिकता के लोगों ने इस प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था: सीएम योगी

हरदोई की अपर्णा शुक्ला ने बहुत जल्द निष्पक्ष भर्ती पूरा कराने के लिए सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने हमारे सपने पूरे किए, अब निष्ठा से कार्य करने की हमारी बारी है।

अमेठी की अनुपम सिंह ने कहा कि हमारा चयन पिछली बार कुछ कारणों से रुक गया था। पर पारदर्शी तरीके से सारी जांच के उपरांत हमारा काम संपूर्ण हुआ। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के सदा आभारी रहेंगे।

प्रतापगढ़ की रागिनी श्रीवास्तव ने दिल से मुख्यमंत्री का धन्यवाद जताया। बोलीं कि चयन का आधार सिर्फ योग्यता ही बनी।

लखनऊ की प्रतिभा त्रिपाठी ने कहा कि हमारी ज्वाइनिंग हुई। नियुक्ति प्रक्रिया बिना भेदभाव हुई है। इससे पहले पेपर दिया पर भेदभाव के कारण नहीं हो पाया। इस बार पारदर्शिता हुई तो हमारा चयन भी हो गया।

सुलतानपुर की स्वाति सिंह ने कहा कि बिना पैसे दिए ही नियुक्ति मिली है। यह योगी सरकार की वजह से हो सका।

Tags: cm yogiLucknow Newsmission rojgarup news
Previous Post

ट्रक की भीषण टक्कर से कार में लगी आग, चार लोग जिंदा जले

Next Post

अचानक आपदा कंट्रोल रुम पहुंचे सीम धामी, सभी DM को दिए अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
CM Dhami

अचानक आपदा कंट्रोल रुम पहुंचे सीम धामी, सभी DM को दिए अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश

यह भी पढ़ें

रक्षाबंधन

समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनायें : शाह

03/08/2020
CM Yogi

किसानों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री

16/06/2025
Road Accident

भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गाड़ी नाले में गिरी, तीन की मौत

07/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version