• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी प्रदेश छोड़ कर बन गये हैं गगनचारी : अखिलेश यादव

Desk by Desk
02/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घड़ी नजदीक है। इसकी वजह से सूबे के मुख्यमंत्री प्रदेश छोड़ कर गगनचारी बन गये हैं।

उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल एक वर्ष भी नहीं बचा है। जैसे-जैसे चुनाव की घड़ी नजदीक आती जा रही है, मुख्यमंत्री प्रदेश छोड़कर गगनचारी बन गए हैं। कभी हैदराबाद, कभी मुम्बई, कभी पश्चिम बंगाल, कुछ दिन पहले बिहार में थे।

भारत ने आखिरी वनडे में आस्ट्रेलिया को 13 रनों से दी मात, 2-1 ने गंवाई सीरीज

प्रदेश में सरकारी दायित्वों के निर्वहन से मुंह मोड़कर बैठे ठाले दूसरे राज्यों के दौरों की सक्रियता जताती है कि भाजपा से जनता के मोहभंग से मुख्यमंत्री परिचित हो गए हैं। भारतीय लोकतंत्र के साथ इस तरह की स्थिति शायद ही पहले हुई हो जिसमें जबानी जमा खर्च से कार्यव्यापार चलाया गया हो। यादव ने कहा कि न अपना कोई काम और नहीं किसानों के साथ न्याय फिर भी सरकारी दावेदारी कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

क्या किसान आंदोलन हो चुका है हाईजैक?, जांच एजेंसीयां करेंगी खुलासा।

सबका साथ और सबका विश्वास पाने के लिए लाठी-गोली, आंसू गैस और पानी की बौछार का तोहफा। लंबे चौड़े वादों से लोगों को बहकाने की साजिशें। भाजपा के कुशासन से अन्नदाता बर्बाद है। भाजपा राज में किसानों को राहत के ये नए फार्मूले है। उन्होने कहा कि किसान की आय दुगुनी करने का झूठा आश्वासन से कृृषि कानूनों की आड़ में किसानो की जमीन हड़पने का जो षडयंत्र है उसे खेती किसानी करने वाले अच्छे से समझते हैं। किसानों का असंतोष आक्रोश बनकर फूट पड़ा है।

भाजपा शासित राज्यों के किसान भी आंदोलित हैं। किसानो के हित में समाजवादी सरकार ने एमएसपी दिलाने के लिए मंडियों की स्थापना और कृृषि सुरक्षा वाली संरचना के विस्तार पर कदम उठाए थे, भाजपा ने इनको चौपट करने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को बांटने, भ्रम, भय और भ्रष्टाचार की राजनीति में भाजपा की दक्षता और कुशलता के सभी कायल हैं और उसकी सच्चाई से भी अवगत हैं।

किसानों के आंदोलन को उलझाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगाए जा रहे हैं। साथ ही भाजपा अपने किए को सही ठहराने की हठधर्मी भी पाले हुए है। समाज अब जागरूक और सजग है। उसे कोई भ्रमित नहीं कर सकता है। किसान जबाव और समाधान तत्काल चाहता है। किसानों की आवाज सुनने के बजाय उसको कुचलने की कोई भी क्रिया आत्मघाती होगी।

Tags: akhilesh yadavassembly electionChief MinisterGagachariNearQuit StateSP Presidentअखिलेश यादवगगनचारीनजदीकप्रदेश छोड़मुख्यमंत्रीविधानसभा चुनावसपा अध्यक्ष
Previous Post

बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान ने फेमिना फ्लॉन्ट स्टूडियो सैलून लॉन्च किया

Next Post

कांग्रेस पर्दे के पीछे से किसानों को कर रही है भ्रमित: भाजपा

Desk

Desk

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
bjp leader passed away

कांग्रेस पर्दे के पीछे से किसानों को कर रही है भ्रमित: भाजपा

यह भी पढ़ें

mahhi vij

माही विज ने फैन्स से कहा- प्लीज पति को मनाएं, मैं बोर हो रही हूं

12/10/2020

पीएम मोदी की ठेठ भोजपुरी सुन गदगद हुए लोग, देर तक गड़गड़ाती रही तालियां

20/10/2021
CM Dhami

जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल विकसित किया जाए: मुख्यमंत्री

11/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version