• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- गंभीरता से हो लोगों की समस्याओं का निराकरण

Writer D by Writer D
18/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं। यह भी ध्यान दिया जाए किसी को भी परेशान न होना पड़े। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है तो उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए।

यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

सीएम योगी (CM Yogi) ने ये निर्देश सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनने के दौरान दिए। मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कुछ महिलाओं के साथ आए उनके बच्चों को आशीर्वाद व दुलार देने के साथ उन्होंने चॉकलेट गिफ्ट कर खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

नये सदन में उत्तम से उत्तम अच्छाइयों को लेकर आयें : मोदी

हर बार की भांति इस जनता दर्शन में भी इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार वाले आवेदन भी आए। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने आवेदन पत्र देने वाले लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज में भरपूर मदद करने को तत्पर है। किसी के इलाज में धन की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने (CM Yogi) अधिकारियों को हिदायत दी कि इलाज में आर्थिक सहायता संबंधी आवेदनों में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण होते ही धनराशि आवंटित कर दी जाएगी।

Tags: cm yogigorakhpur newsjamta darshanjanta darbarup news
Previous Post

हवाई रेस के दौरान दो विमान टकराए, दोनों पायलटों की मौत

Next Post

लोकसभा में पीएम मोदी, बोले- ‘पुराना भवन प्रेरणा देता रहेगा, यहां से विदा लेना भावुक पल’

Writer D

Writer D

Related Posts

Copper
Main Slider

क्या आप भी रोज तांबे की बोतल से पीते है पीने, तो जान लें इसके नुकसान

10/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

09/06/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा विकसित भारत का संकल्प, उत्तराखंड बना विकास का मॉडल: मुख्यमंत्री धामी

09/06/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का किया लोकार्पण

09/06/2026
Next Post
PM Modi

लोकसभा में पीएम मोदी, बोले- 'पुराना भवन प्रेरणा देता रहेगा, यहां से विदा लेना भावुक पल'

यह भी पढ़ें

Dharmendra Pradhan

NEET Paper Leak मामले में धर्मेंद्र प्रधान का यूटर्न, बोले- NTA में सुधार की जरूरत

16/06/2024
लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या Student misbehaved in Lakhimpur Kheri

यूपी में प्रतिदिन एक लाख कोरोना टेस्ट की बनाए योजना : सीएम योगी

14/08/2020
AK Sharma

जनउपयोगी कार्यों, योजनाओं व कार्यक्रमों की मंजूरी में जानबूझकर अड़ंगा लगाना बर्दास्त नहीं: एके शर्मा

06/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version