Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने पदाधिकारियों संग की बैठक, बोले- विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

cm yogi

cm yogi in saharanpur

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सहारनपुर पुलिस लाइन में जनप्रतिनिधियों और भाजपा के संगठन पदाधिकारियों से बैठक की। इसके बाद दो विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने बैठक में कहा कि जनपद में विकास की गति तेज होगी। इसमें अगर किसी अधिकारी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में प्लाइवुड फैक्टरी लगाने को लाइसेंस दिए जाएंगे। इसके साथ बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के उत्थान का कार्य किया जाएगा।

पुलिस लाइन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 50 मिनट भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे।

किसी कार्यकर्ता, पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि को दिक्कत आए तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। विकास कार्यों में कोई अधिकारी लापरवाही बरत रहा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उनके समक्ष शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

योगी सरकार ने चार IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

इसके साथ ही मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सहारनपुर में विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे, जिस पर जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने, मां शाकम्भरी देवी मंदिर का  सौंदर्यीकरण, छुटमलपुर में इंटर कॉलेज बनाए जाने, मां शाकम्भरी देवी राजकीय विश्व विद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से कराने, राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने सहित विकास जुड़े अनेक कार्य पूरा कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों जल्द पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान राज्यमंत्री बृजेश सिंह, जसवंत सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद प्रदीप चौधरी,  प्रदेश मंत्री डाॅ. चंद्रमोहन, महापौर संजीव वालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, कीरत सिंह, कॉपरेटिव यूनियन के डायरेक्टर बिजेंद्र कश्यप, योग चुघ, संदीप रावत सहित जिला व महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version