Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों का सुना दुख दर्द

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने सोमवार को जनता दरबार (janta darbar) लगाया। दूर-दूर से आये फरियादियों की फरियाद सुनी और अधिकारियों को मामलों के त्वरित निस्तारण का निर्देश देकर उनके दुखते दर्द पर मरहम लगाया।

हिन्दू सेवा आश्रम में लगे जनता दरबार में लगभग 500 कतारबद्ध फरियादी बैठे थे। इसी बीच योगी आदित्यनाथ ने वहां प्रवेश किया और फरियादियों से मुखातिब होने लगे। एक-एक कर सभी फ़रियादियों के पास पहुंचे और उनके दुख दर्द को सुना।

सीएम ऑफिस के बाद अब यूपी सरकार का ट्विटर अकाउंट हैक, मचा हड़कंप

उनकी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद आला अधिकारियों को मामलों के त्वरित निस्तारण का निर्देश देते रहे। फरियादियों के दुख दर्द को थोड़ा कम किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिन की शुरुआत गो-सेवा और ब्रह्मलीन गुरुओं के पूजन से किया। पूजन पाठ के बाद वे सीधे जनता दरबार पहुंचे और एक-एक कार सभी फरियादियों के पास पहुंच उनकी बातों को ध्यान से सुना।

Exit mobile version