Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी फरियादियों की समस्या

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। दूर-दूर से आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और त्वरित गति से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान एक-एक कर फ़रियादियों की समस्याओं को सुना। वहां रखी कुर्सियों पर बैठे एक-एक फरियादी से मुलाकात की।

व्यक्तिगत तौर पर होने वाली परेशानियों के साथ समस्या निस्तारण में आने वाली कठिनाईयों को भी जानने का प्रयास किया।

CM योगी आज राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के शिलान्यास की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

सोमवार को लगे जनता दरबार में प्रदेश के अनेक क्षेत्रों से फरियादी आये थे। फरियादियों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के समस्याग्रस्त लोग भी शामिल रहे।

फरियादियों की समस्याओं से रूबरू होने के बाद सीएम अधिकारियों से मुखातिब हुए और एक-एक समस्या का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीजी अखिल कुमार, जिलाधिकारी विजय किरण आनंद, एसएसपी डॉ विपिन ताडा समेत अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Exit mobile version