Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने डॉ अशोक कुमार को कृषि क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित दलीप नगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार को कृषि क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।

उन्हें यह सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती के उपलक्ष्य में किसान सम्मान दिवस 2021 के अवसर पर लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री ने दिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए निरंतर ऐसे ही आगे बढ़ते रहने की बधाई दी।

ज्ञातव्य हो कि, डॉ अशोक कुमार द्वारा 125 ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को प्रतिवर्ष मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, बकरी, मुर्गी एवं मछली पालन इत्यादि का प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया है। इसके अतिरिक्त केंद्र पर जैवसंवर्धित फसलें/पोषक तत्व प्रधान फसलों का बगीचा लगाकर जनमानस में प्रचार—प्रसार किया है।

साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव अनूपपुर में जैवसंवर्धित फसलें एवं स्मार्ट पोषण किचन वाटिका द्वारा कुपोषण दूर करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके किसानों के प्रति समर्पण एवं योगदान हेतु उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है।

डॉ अशोक की सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह ने उन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। और कहा है कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों में डॉ अशोक कुमार के सम्मान से हर्ष की लहर है।

Exit mobile version