• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय दृष्टि अपने आप में वैज्ञानिक दृष्टि : सीएम योगी

Writer D by Writer D
25/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित विज्ञान भारती (Vigyan Bharti) के पांचवें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जयंत सहस्रबुद्धे समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि भारतीय मनीषा ने ज्ञानार्जन के लिए कभी अवरोध को स्वीकार नहीं किया। भारतीय दृष्टि अपने आप में वैज्ञानिक दृष्टि है। मनुष्य और प्राणी में ही संवेदना नहीं है बल्कि पेड़ पौधों में भी संवेदना है। सर जगदीश चंद्र बसु ने दुनिया को यह दृष्टि दी। भारतीय संस्कृति और परंपरा की आधारभूमि कही जाने वाली नगरी लखनऊ में विज्ञान भारती का यह आयोजन एक सुखद अनुभूति करा रहा है। देश के विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियों का मैं स्वागत करता हूं।

 

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि नवोदित वैज्ञानिक शोध परक लेखन करें और अपना पेटेंट कराएं। विज्ञान भारती इस दिशा में नेतृत्व रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपने ज्ञान को धार्मिक दृष्टि से तो अंगीकार किया, लेकिन व्यावहारिक दृष्टि से अंगीकार नहीं कर पाए इसलिए जिस क्षेत्र में आप हैं लेखन करें। योगी ने कहा कि विज्ञान क्या है, किसी भी नए ज्ञान को हम विज्ञान मान लेते हैं। विज्ञान भारती को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसी संस्था का वरद हस्त है। संघ एक वैज्ञानिक दृष्टि से देश एवं समाज हित में काम करता है। संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार स्वयं एक वैज्ञानिक और चिकित्सक थे। संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर उपाख्य श्री गुरुजी एक वैज्ञानिक थे। संघ के सभी सरसंघचालक वैज्ञानिक दृष्टि से ओतप्रोत रहे हैं।

विज्ञान भारती के राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर भदौरिया ने कहा कि इस अधिवेशन में 29 प्रांतों के प्रतिनिधि आए हैं। अधिवेशन में समसामयिक विषय, संगठनात्मक और विज्ञान भारती की वैचारिक भूमिका पर चर्चा होगी।

योगी सरकार ने किया 15 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

सुपर कंप्यूटर के जनक डॉ. विजय बांटकर ने कहा कि विज्ञान और अध्यात्म एक साथ जुड़े हैं। जिस राष्ट्र में अध्यात्म और विज्ञान की पूजा होती है वह राष्ट्र विकास करता है। उत्तर प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और अध्यात्म के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।

विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेखर मांडे ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत का भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। वैज्ञानिक प्रगति केवल पाश्चात्य देशों ने ही नहीं की है। इस अवसर पर सुपर कंप्यूटर के जनक डॉ विजय को विज्ञान भारती की तरफ से मान पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर अतिथियों ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं विज्ञान, स्वतंत्रता संग्राम की अनकही कहानी और विज्ञान भारती की स्मारिका का विमोचन किया। विज्ञान भारती के अवध प्रांत अध्यक्ष प्रो. सरोज बारिक ने धन्यवाद ज्ञापित किया

Tags: 5th national vigyan bharticm yogiLucknow Newsup newsvigyan bharti
Previous Post

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ‘अधिकार सेना’ पार्टी का किया गठन

Next Post

सीएम योगी ने 11 लाख लोगों को दिया उनके घर का मालिकाना हक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने 11 लाख लोगों को दिया उनके घर का मालिकाना हक

यह भी पढ़ें

जयंत चौधरी Jayant Chaudhary

राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

18/10/2020
fire in hospital

हॉस्पिटल के ICU में आग लाग्ने से 5 की मौत, राहुल गांधी ने जताया दुख

18/04/2021
army central command

आर्मी सेंट्रल कमांड में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

20/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version