Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश से बचे हुए चंड-मुंड अपराधी अगले चौराहे पर होंगे ढेर: सीएम योगी

cm yogi

cm yogi

फिरोजाबाद। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पिछले छह सालों में उत्तर प्रदेश एक नए भारत के रूप में पहचान बना रहा है। प्रदेश ने विकास की नई यात्रा आरंभ की है। पूर्व की सरकारों में प्रदेश पिछड़ा था। गुंडागर्दी चरम पर थी। अब विकास हो रहा है, सुरक्षा का माहौल है। व्यापारी निवेश करने आगे आ रहे हैं। प्रदेश में अब जाति मजहब और चेहरा देखकर जनता को लाभ नहीं दिया जाता है।

फिरोजाबाद के तिलक इंटर के खेल मैदान पर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 269 करोड़ की 248 परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अब योजनाओं का लाभ जाति महजब पूछकर व चेहरा देखकर नहीं दिया जाता। अगर भारत का नागरिक है तो उसे उसका अधिकार मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साढ़े आठ साल के कार्यकाल में देश को नई पहचान दी है। वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत दुनिया में पांचवीं शक्ति के रूप में उभरा। इसका लाभ प्रदेश को भी डबल इंजन की सरकार में मिल रहा है।

फिरोजाबाद में पांच साल पहले ट्रिपल इंजन लगाने का काम जनता ने किया था। इसका परिणाम सामने है। शहर के लोगों को स्मार्ट सिटी, आईटीएमएस योजना के साथ सेव सिटी को जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने योजनाओं के लाभ बताते हुए कहा कि अपराधी पांच साल पहले ही पलायन कर रहे हैं, लेकिन फिर भी जो चंड- मुंड अपराधी बचे हैं। वह अगर अपराध कर भागने का प्रयास करेगा तो उसकी हर गतिविधि आईटीएमएस के तहत शहर के चौराहे पर लगे कैमरे में कैद होगी। वहीं अगले चौराहे पर ढेर होगा।

अपराधी व अपराध के लिए इस सरकार के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि वन डिस्टिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत फिरोजाबाद की कांच आयटम व हैंडीक्राफ्ट के आयटम दुनिया भर में पहचान बना रहे हैं। उन्होंने जिले भर के उद्योगपतियों से निवेश करने के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।

Exit mobile version