• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने 35 एएनएम सेंटर का किया शुभारंभ, 1700 युवतियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Writer D by Writer D
10/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को 35 एएनएम सेंटर, तीन डायलिसिस केंद्र और ओरल कैंसर स्क्रीनिंग अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि एएनएम की क्या भूमिका हो सकती है, इसकी उपयोगिता हमें कोरोना महामारी में देखने को मिली। एएनएम और आशा वर्कर्स ने गांव-गांव जाकर मानवता की सेवा की

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अगर ये प्रशिक्षित न होते तो स्थिति क्या होती। स्वास्थ्य सेवा में प्रशिक्षित व्यक्ति बेहतर परिणाम दे सकता है। प्रदेश मे एएनएम सेंटर्स को पहले बंद कर दिया गया था। बेटियां निजी संस्थानों में प्रशिक्षण लेती थीं। बेटियों को घर से दूर रहना पड़ता था। आज एक साथ 35 एएनएम सेंटर्स की शुरुआत हो रही है। यह बेहतरीन सुविधाओं से युक्त हैं। इसमें एकसाथ प्रदेश में 1700 से अधिक बेटियां प्रशिक्षित होंगी। ये आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को भी सबल बनाने का कार्य है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आज यहां हाथरस, चंदोली और भदोही में तीन डायलिसिस केन्द्र की भी शुरुआत हो रही है। अबतक हम 65 जिलों में डायलिसिस सेंटर्स चल रहे थे। अब 68 जिले हो गए हैं। जहां ये मुफ्त सेवा मिलेगी। सभी 75 जिलों में फ्री डायलिसिस सेंटर को खोलने का हमें प्रयास जल्दी करना होगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि ओरल कैंसर के लिए जांच केंद्र की भी शुरुआत हो रही है। किडनी रोग से बचना है तो हमें मधुमेह से बचना होगा। मधुमेह से बचना है तो हमको तनाव से बचना होगा। तनाव से बचना है तो हेल्थ वेलनेस सेंटर से जुड़ना होगा। फर्टिलाइजर, केमिकल्स पेस्टीसाइड के उपयोग से हमें बचना होगा। प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा। यह वेलनेस सेंटर हमें योग से जोड़ते हैं। योग हमें तनाव से बचाता है।

एयरपोर्ट की तर्ज पर यूपी में बनेंगे बस अड्डे: सीएम योगी

जागरुकता से हमको जुड़ना होगा, उपचार से महत्वपूर्ण बचाव है। बेतरतीब खान पान, तम्बाकू, मद्यपान से बचना चाहिए, इसके लिए ये कार्यक्रम महत्वपूर्ण व सराहनीय है। हम हर प्राथमिक केंद्र पर प्रत्येक सप्ताह मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन करते हैं। उस मेले में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से इस जागरुकता को चलाने की जरूरत है। पांच दिन बाद हम आज़ादी का पर्व मनाएंगे। यह आज़ादी का अमृत काल है। हम वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं।

आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि मातृ शिशु मृत्य दर को हमको न्यूनतम स्तर पर ले जाना होगा। पांच वर्ष में स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर कार्य किया। इंसेफ्लाइटिस काला जार से होने वाली मौतों पर लगाम लगाया गया है। संचारी रोग पर नियंत्रण लगाने के अभियान को भी चलाया जा रहा है। आज का कार्यक्रम अमृत काल का महत्वपूर्ण आयोजन होगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, एसीएस अमित मोहन प्रसाद समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags: anm centerscm yogiLucknow Newsup news
Previous Post

हैकर्स के हाथ लगा 28 करोड़ भारतीयों का PF डाटा, UAN से आधार तक सारी डिटेल्स शामिल

Next Post

वर्कआउट करते हुए राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा, एम्स में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

26/04/2026
Next Post
Raju Srivastava

वर्कआउट करते हुए राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा, एम्स में भर्ती

यह भी पढ़ें

Handloom

हथकरघा और वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला

21/04/2025
cabinet committees

कैबिनेट कमेटियों में हुआ अहम बदलाव, स्मृति, सिंधिया समेत कई युवाओं की एंट्री

13/07/2021
thieves arrested

बुलंदशहर में 25 हजार का इनामी बदमाश कपिल गिरफ्तार

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version