Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने अन्नपूर्णा भवन का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को खुद वितरित प्रसाद

cm yogi

cm yogi

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर संतों के साथ वृंदावन में ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मंगलम परिवार न्यास द्वारा स्थापित अत्याधुनिक रसोई ‘अन्नपूर्णा भोजनालय’ का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (cm yogi) ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर खुद भी प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। यह बसें मथुरा के धार्मिक स्थलों के साथ-साथ गांव-गांव तक संचालित होंगी।

हर साल आते हैं पौने तीन करोड़ भक्त

परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि ब्रज में हर साल लगभग पौने तीन करोड़ भक्त आते हैं। उन भक्तों के लिए अन्नपूर्णा रसोई का निर्माण कराया गया है। उन्होंने संत विजय कौशल का आभार जताते हुए कहा कि उनकी संस्था मंगलम न्यास परिवार ने इस भोजनालय के संचालन का बीड़ा उठाया है। न्यास परिवार ने सात करोड़ से बनने वाले यमुना के नवीन घाट के निर्माण का संकल्प लिया है।

एक बार में 600 लोग कर सकते हैं भोजन

भोजनालय के मेंटीनेंस इंचार्ज अजित सिंह ने बताया, पूरी तरह वातानुकूलित भोजनालय की रसोई में भोजन पूरी तरह मशीनों से ही तैयार होगा। रोटी मशीनों से बनेगी, इसके अलावा सब्जी के लिए भी कटिंग मशीन व आलू छीलने की मशीन, ग्रेवी बनाने की मशीन के अलावा दो बायलर भी रसोई में स्थापित किए गए हैं। इन बायलर में दाल, चावल, कढ़ी तैयार किए जाएंगे। भोजनालय में एक बार में छह सौ लोग कुर्सी मेज पर बैठकर भोजन कर सकेंगे।

ये रहेगा भोजन का समय

सुबह 11 से 2 बजे तक

शाम को 6 से 9 बजे तक

संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि ब्रज के असहाय साधु संतों और लोगों की सुविधा के लिए 250 करोड़ की लागत से छटीकरा में अस्पताल का भी निर्माण कराया जा रहा है। मंगलम न्यास परिवार ने इतना दिया है कि आगामी दस वर्षों तक हमें किसी से कुछ भी मांगने की जरूरत नहीं होगी।

Exit mobile version