• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने औषधि के राष्ट्रीय सेमिनार का किया उद्घाटन

Writer D by Writer D
04/02/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने फार्मा सेक्टर से आह्वान किया कि यूपी में निवेश करें। उत्तर प्रदेश में इस क्षेत्र में अपार अपार संभावनाएं हैं। दुनिया के सबसे बड़े बाजार यूपी में बेहतर कनेक्टविटी के साथ निवेश के लिए सुरक्षित वातावरण है। दुनिया की कुल आबादी का हर पांचवां-छठा व्यक्ति भारत में निवास करता है और भारत की कुल आबादी का हर छठा व्यक्ति उत्तर प्रदेश में निवास करता है। इसके दृष्टिगत जो संभावना दुनिया में भारत की है, वही संभावना भारत में उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश जैसे दुनिया के सबसे बड़े बाजार में सस्ता मैनपावर, बेहतरीन कनेक्टिविटी व पर्याप्त लैंड बैंक उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) शनिवार को बाबतपुर स्थित आशा कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी एंड रिसर्च परिसर में आयोजित दो दिवसीय फार्मास्युटिकल सेमिनार का उद्घाटन कर मौजूद लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यमुना प्राधिकरण में उत्तर भारत का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित हो रहा है। 350 एकड़ में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए भारत सरकार से भी स्वीकृति मिल चुकी है। ललितपुर में 2000 एकड़ में बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना होने वाली है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बायो फार्मा विचाराधीन है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के बाजार पर भारत का कब्जा हो सकता है। हमें इस दिशा में प्रयास करना होगा। दुनिया के अंदर फार्मा के क्षेत्र में अच्छे प्रयास हुए हैं, जो नये अनुसंधान हुए हैं, पेटेंट हुए हैं, उस पर भारत ने बेहतर किया है। लेकिन फार्मा के क्षेत्र में संस्थाओं को ही इस स्तर पर प्रयास करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अपने रिसर्च को पेटेंट कराने की जरूरत है। एक प्रक्रिया है, इस प्रक्रिया को हम समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाते हैं तो फार्मा के क्षेत्र में हमारी पकड़ उतनी ही मजबूत होगी। दुनिया आशा भरी निगाहों से भारत को देख रही है।

ज्ञान जहां से भी आए, उसके लिए द्वार खुला रखें: सीएम योगी

वैश्विक महामारी कोरोना काल का उल्लेखकर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि भारत अब तक 220 करोड़ कोविड वैक्सीन की फ्री डोज अपने नागरिकों को दे चुका है और दुनिया के 25 से अधिक देशों को मैत्री के रूप में वैक्सीन की आपूर्ति भी कर चुका है। भारत की कोविड वैक्सीन सबसे प्रभावी वैक्सीन में से एक है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षो के अंदर देश में बहुत कुछ नया हुआ है। दुनिया के बाजार पर जहां भारत की पकड़ मजबूत हो रही है।

वहीं, भारत दुनिया का बड़ा बाजार भी है। देश की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश की भूमिका अहम है। सेमिनार में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ मोंटू कुमार एम. पटेल, कॉलेज के प्रबंधक और पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सुशील सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

Tags: varanasi news
Previous Post

मुफ्त की साड़ी ने छीन ली चार जिंदगियां, थाईपुसम त्योहार में हुआ हादसा

Next Post

कैंसर मरीजों का सहारा बन रही आयुष्मान योजना

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

13/05/2026
Next Post
Ayushman Bharat Yojna

कैंसर मरीजों का सहारा बन रही आयुष्मान योजना

यह भी पढ़ें

CM Yogi congratulated the newly elected state president Pankaj Chaudhary.

सरकार व संगठन मिलकर नई गति के साथ बढ़ाएगा यूपी का संकल्पः सीएम योगी

14/12/2025
House Attached

गैंगेस्टर मकसूद के मकान की कुर्की के आदेश पर विशेष कोर्ट ने लगाई मुहर

07/02/2023
Actor Ashish Mehrotra's father dies

हिना और गौहर के बाद अभिनेता आशीष मेहरोत्रा के पिता का निधन

23/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version