• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी – योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
07/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
CM Yogi inaugurated 'Rangotsav 2025' in Barsana

CM Yogi inaugurated 'Rangotsav 2025' in Barsana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने एक दिवसीय दौरे पर मथुरा के बरसाना में ‘रंगोत्सव 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या के कायाकल्प के बाद अब मथुरा और ब्रज भूमि के विकास का समय आ गया है। बरसाना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्री लाडली जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन किया और फूलों व लड्डूमार होली के जरिए रंगोत्सव की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 5 हजार साल से भारत की सनातन संस्कृति को ऊर्जा देने वाली यह ब्रज भूमि श्रद्धा और आस्था की धरा है। इसके कण-कण में श्री राधा और श्री कृष्ण के दर्शन होते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां काशी, अयोध्या और मथुरा, ये तीनों तीर्थ स्थल सनातन एकता के प्रतीक के रूप में मौजूद हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास की नई परंपरा स्थापित हुई है, जिसका परिणाम हाल ही में संपन्न प्रयागराज महाकुम्भ के भव्य आयोजन के रूप में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि जो जितना सनातन धर्म के खिलाफ बोलता था, अफवाह फैलाता था और तर्कहीन बातें करता था, उन्हें सनातन धर्मावलम्बियों ने महाकुम्भ के जरिए करारा जवाब दिया है। महाकुम्भ सनातन धर्म का दुर्लभतम क्षण बन गया है।

होली एकता और सद्भाव का त्योहार

सीएम योगी (CM Yogi) ने होली को एकता का सूत्र बताते हुए कहा कि होली आपसी सद्भाव और दूरियों को मिटाने का त्योहार है। महाकुम्भ ने जहां दुनिया को एकता का संदेश दिया, वहीं होली इसे और मजबूत करती है। उन्होंने बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठ्ठमार होली और लड्डूमार होली का जिक्र करते हुए सनातन धर्म की अद्भुत परंपराओं की सराहना की।

श्रीराधारानी के श्रीचरणों में ब्रज भूमि के विकास का निवेदन

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि इस बार के बजट में ब्रज भूमि के विकास के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की योजनाओं के साथ बरसाना को विकास से जोड़ा जा रहा है। पहली बार बरसाना में रोपवे की सुविधा शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ सकुशल सम्पन्न होने के बाद अब फुरसत मिली है। काशी, अयोध्या, प्रयागराज, मां विंध्यवासिनी धाम के विकास के उपरांत अब बारी इसी पुण्य भूमि की है। सीएम ने आश्वस्त किया कि मथुरा, बरसाना, ब्रजभूमि के विकास के लिए कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह होली के अवसर पर श्री राधारानी जी के श्रीचरणों में इसी निवेदन के साथ पहुंचे हैं। उन्होंने दिल्ली में रामभक्तों की सरकार आने का जिक्र करते हुए यमुना के संरक्षण का वादा दोहराया। सीएम ने कहा कि अब यमुना मइया भी गंगा मां की तरह निर्मल और अविरल होंगी।

बरसाना ब्रह्मा, नंदगांव शिव और गोवर्धन विष्णु जी का प्रतीक

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने संतों का सम्मान किया और देश-दुनिया से आए लोगों को होली व रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बरसाना ब्रह्मा, नंदगांव शिव और गोवर्धन विष्णु जी का प्रतीक है। यह ब्रज भूमि हर सनातन धर्मावलंबी के लिए आशीर्वाद का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सुरक्षा, विकास और समृद्धि की गारंटी है। होली के इस पावन अवसर पर ब्रज भूमि के विकास को नई गति मिलेगी। सीएम ने इससे पहले श्री लाडली जी महाराज के मंदिर में दर्शन पूजन कर प्रदेश के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर संतजन विनोद बाबा, रामसुख दास, माधवदास मौनी बाबा, फलहारी बाबा, मंत्रीगण संदीप सिंह, चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायकगण मेघश्याम सिंह, पूरण प्रकाश, राजेश चौधरी, योगेश चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, भाजपा नेता निर्भय पांडेय, घनश्याम सिंह लोधी, नगर पंचायत अध्यक्ष बरसाना विजय सिंह, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र आदि मौजूद रहे। वहीं गीतांजली शर्मा ने अपने समूह के साथ नृत्य के जरिए फूलों की होली पर विशेष प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बरसाना में हुए विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान मथुरा के बरसाना में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने मुख्यमंत्री को लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ब्रज क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। शैलजा कांत मिश्र ने मुख्यमंत्री को बरसाना में हुए प्रमुख विकास कार्यों के बारे में बताया जिसमें राधारानी रसोई, श्री राधारानी मंदिर पर फसाड लाइटिंग, श्री राधारानी मंदिर तक पहुंच को आसान बनाने के लिए पहली बार शुरू की गई पीपीपी मॉडल पर आधारित रोपवे सुविधा, गोवर्धन ड्रेन के समीप यात्री जनसुविधा केंद्र, प्रिया कुण्ड पीली पोखर की फसाड लाइटिंग, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस फैसीलिटेशन सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बरसाना में इन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ब्रज क्षेत्र सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र है और इसके विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बरसाना सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को तय समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करें, ताकि तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

Tags: barsana holicm yogimathura news
Previous Post

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन आएगी पहली लिस्ट

Next Post

अब्बास अंसारी को ‘सुप्रीम’ राहत, गैंगस्टर एक्ट मामले में कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
Abbas Ansari

अब्बास अंसारी को 'सुप्रीम' राहत, गैंगस्टर एक्ट मामले में कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

यह भी पढ़ें

illegal arms factory

असलहा फैक्ट्री का भण्डाफोड़, महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

26/08/2021
जेपी नड्डा JP Nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिन के दौरे पर जाएंगे तमिलनाडु

13/01/2021

देश में एक साल में ‘सारे टोल खत्म’ करने की है योजना : नितिन गडकरी

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version