• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्साह और उमंग की परंपरा हैं भारत के पर्व-त्योहार : योगी

Writer D by Writer D
26/10/2023
in उत्तर प्रदेश, बागपत
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। भारत के पर्व और त्योहार उत्साह और उमंग की परंपरा के वाहक हैं, इसमें शोक और दु:ख के लिए कोई जगह नहीं है। हमने सदैव सकारात्मक सोच के साथ भारत की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। ये पर्व और त्योहार भारत की ऋषि परंपरा की साधना और सिद्धि का परिणाम हैं। अच्छा सोचो, अच्छा करो तो परिणाम अच्छा ही आएगा। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को बागपत के नांगल गांव स्थित श्री गुरू गोरक्षनाथ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के शुभारंभ के अवसर पर कही। इससे पहले उन्होंने आश्रम में स्थित गुरु गोरखनाथ के मंदिर और नवदुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ ही परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। इसके अलावा उन्होंने भव्य सत्संग भवन का भी लोकार्पण किया।

ज्ञान यज्ञ है श्रीमद्भागवत महापुराण

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि बागपत की धरती का महत्व महाभारत कालीन है। श्रीकृष्ण ने जिन पांच ग्रामों को दुर्योधन से मांगा था, उसमें बागपत की धरती भी शामिल है। सीएम योगी ने कहा कि हाल ही में प्रदेश में विजयदशमी का पर्व संपन्न हुआ है। ये सत्य, धर्म और न्याय की विजय का पर्व है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर कहा कि ये महापुराण असल में ‘ज्ञान यज्ञ’ है। ये मोक्ष और मुक्ति से जुड़ा हुआ है। हम सब मुक्ति के लिए विभिन्न धाम और तीर्थों में जाकर कामना करते हैं। हम दान और यज्ञ भी मुक्ति की कामना से करते हैं। मुक्ति या मोक्ष का अर्थ है, जिस संकल्प के साथ हम बढ़े हैं उसमें पारंगत हो जाएं। अलग अलग व्यक्ति के लिए मुक्ति का अर्थ अलग अलग हो सकता है। संन्यासी के लिए ये जन्म मरण के बंधन से छूटना है तो गृहस्थ के लिए उसके सत्कर्मों का सुफल मिलना है। इस महापुराण में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य तीनों मिलता है।

एक योगी जंगल में भी मंगल कर सकता है

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने आश्रम के महंत योगी अर्जुननाथ जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने यहां देश के विभिन्न हिस्सों से संतों, योगेश्वरों और श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है। कथा को लेकर लोगों में उत्साह सराहनीय है। एक योगी जंगल में भी मंगल कर सकता है। महंत योगी अर्जुननाथ ने यहां बड़े सभागार और सरोवर का निर्माण कराया है। अब इनके संरक्षण के लिए स्थानीय जनमानस को आगे आना होगा। धार्मिक स्थलों के संरक्षण से नई ऊर्जा मिलती है। यहां विभिन्न धार्मिक आयोजनों से जुड़ने का आप सभी को अवसर मिलेगा। इससे समाज में सकारात्मकता बढ़ेगी। खुशहाली आएगी और अव्यवस्था समाप्त होगी। यही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने श्रीमद्भागवत पुराण की कथा वाचिका व्यासपीठ पर विराजमान सुश्री नीरज शर्मा की प्रशंसा करते हुए वेदों का उदाहरण भी दिया, जिसकी तमाम ऋचाएं विदूषियों द्वारा रची गई हैं। इसके लिए सीएम योगी ने नारी शक्ति का वंदन अभिनंदन किया।

सुरक्षा और समृद्धि के नये युग में प्रवेश कर चुका है यूपी: सीएम योगी

इस अवसर पर सांसद सत्यपाल सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री केपी मलिक, नाथ संप्रदाय के प्रमुख संतों में मुख्य रूप से महंत कृष्णनाथ जी, समुद्रनाथ जी, महंत शेरनाथ जी महाराज, कार्यक्रम के आयोजक महाराज अर्जुननाथ के अलावा देशभर से पधारे नाथ संप्रदाय और षड्दर्शन से जुड़े संतजन उपस्थित रहे।

Tags: baghpat newscm yogiup news
Previous Post

महिला आरक्षण विधेयक फिर से ओझल न हो, इसके लिए मोदी जी के हाथों को मजबूत करें

Next Post

हर जरूरतमंद का मिले आवास व इलाज: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपदा में हर अन्नदाता किसान के साथ खड़ी है प्रदेश सरकारः सीएम योगी

21/10/2025
CM Yogi
Main Slider

पुलिसकर्मियों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य पूंजी: मुख्यमंत्री

21/10/2025
Premananda Maharaj
Main Slider

प्रेमानंद महाराज ने अपने शिष्यों संग मनाई दिवाली, आतिशबाजी देख हुए खुश

21/10/2025
Diwali
उत्तर प्रदेश

दीपावली केवल वाह्य प्रकाश का ही नहीं, बल्कि आत्मिक समृद्धि का भी पर्व है

21/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

21/10/2025
Next Post
CM Yogi

हर जरूरतमंद का मिले आवास व इलाज: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

baby

आपके लाडले के लिए लेटेस्ट बेबी नेम लिस्ट

08/10/2025

देश में कोरोना से 46 हजार से ज्यादा की मौत, संक्रमितों की संख्या 23 लाख के पार

12/08/2020
virat kohli

साल 2020 में ट्विटर पर छाए रहे विराट कोहली

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version