• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपराध और दंड नहीं बल्कि न्याय है तीन नये कानूनों का भाव : सीएम योगी

Writer D by Writer D
26/11/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi inaugurated the auditorium of Forensic Sciences

CM Yogi inaugurated the auditorium of Forensic Sciences

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा से देश में एक जुलाई-24 से तीन नए कानून लागू किये गये। यह तीन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 हैं। इन सभी का भाव आपराधिक संहिता और दंड संहिता नहीं है बल्कि न्याय संहिता है। यह नागरिक सुरक्षा की संहिता है। इसके तहत पहले साक्ष्य जुटाए जाएंगे, उसके बाद अपराधी को कटघरे में खड़ा किया जाएगा। सुशासन की पहली शर्त कानून का राज स्थापित करना होता है। पिछले साढ़े सात वर्षों से प्रदेश में कानून का राज दृढ़ता से स्थापित है। वहीं देश विदेश में प्रदेश के कानून के राज की चर्चा हो रही है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भारतीय संविधान को अंगीकृत किये जाने की 75वीं वर्षगांठ पर नवीन आपराधिक कानूनों के तहत न्याय प्रक्रिया में फॉरेंसिक विज्ञान एवं साइबर सिक्योरिटी की भूमिका विषयक राष्ट्रीय कांफ्रेंस (26-27 नवंबर) के शुभारंभ पर कही। इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट में नये ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी किया। साथ ही बच्चों को विभिन्न कोर्सेज के सर्टिफिकेट प्रदान किये।

सकारात्मक सोच के लोग टेक्नोलॉजी से न भागें: सीएम योगी (CM Yogi)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 26 नवंबर 1949 की तिथि स्वतंत्र भारत के इतिहास के लिए एक महत्वपूर्ण तिथि है। भारत माता के सपूत बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को 75 वर्ष पहले भारत ने अंगीकार किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर 2015 से इस तिथि को पूरे देश में संविधान दिवस के रूप में मनाने का आह्वन किया। सीएम योगी ने कहा कि टेक्नोलॉजी के प्रयोग से विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल कर लोगों को आर्थिक चोट पहुंचा रहे हैं। ऐसे में साइबर फ्रॉड्स और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए टेक्नोलॉजी का सकारात्मक इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के लोग टेक्नोलॉजी से भागेंगे तो नकारात्मक लोग उस पर हावी होंगे। ऐसे में हमे उन्हे हावी नहीं होने देना है।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि साइबर फ्राड्स से निपटने के लिए पहले चरण में प्रदेश के 18 रेंज में साइबर थानों की स्थापना की गयी है। इसके बाद 75 जनपद में स्थापना की गयी। वहीं आज प्रदेश के सभी 1775 थानों पर एक-एक साइबर हेल्प डेस्क संचालित हैं। इसी के तहत प्रदेश में पहला उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की स्थापना की गयी ताकि बच्चे से साइबर फ्राड्स की पढ़ाई कर इसे रोकने में अपना सहयोग करें।

अधंकार युग (सपा सरकार) में दुर्दांत भू माफिया ने इंस्टीट्यूट की जमीन पर कर लिया था कब्जा, आज भव्य इंस्टीट्यूट हो रहा संचालित

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि इंस्टीट्यूट की जमीन पर प्रदेश के एक अंधकार युग (सपा सरकार) में दुर्दांत भू माफिया ने कब्जा कर लिया था। ऐसे में भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर जमीन को खाली कराया गया और आज उसी जमीन पर भव्य इंस्टीट्यूट खड़ा है, जहां विभिन्न पाठ्यक्रम की पढ़ाई हो रही है। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी, यह किसी से छुपी नहीं है। प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। उस दौरान गुंडागर्दी चरम पर थी। एक शरीफ व्यक्ति सड़कों पर नहीं आ सकता था। वह घर से बाहर आने में डरता था। दुर्दांत अपराधी और माफिया स्वच्छंद होकर पैरेलल समानांतर सरकारें संचालित करते थे।

पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी ‘दादा’ का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

उसका दुष्परिणाम यह था कि प्रदेश के नौजवानों और नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया। वहीं आज प्रदेश दंगा मुक्त, गुंडा मुक्त और माफिया मुक्त है। सरकार ने पिछले साढ़े सात वर्षों में पुलिस में खाली पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की है। इस दौरान 1,54,000 से अधिक पुलिस कार्मिकों की भर्ती पारदर्शी तरीके से की गयी। वहीं हाल ही में 60,200 पुलिस कार्मिकों की नई भर्ती की प्रक्रिया संचालित है, जिसका रिजल्ट भी आ गया है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने युवाओं को टेक्नोलॉजी से जुड़ने का आह्वन किया। कार्यक्रम में विधायक राजेश्वर सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार, एडीजी जीके गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

देश की राजनीतिक व्यवस्था के लिए रूपरेखा तैयार करता है संविधान: अनुज कुमार झा

Next Post

जम्मू कश्मीर में आज पहली बार मनाया गया है संविधान दिवस: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ambulance
उत्तर प्रदेश

टाइम इज़ लाइफ के सिद्धान्त को सच साबित कर रही हैं योगी सरकार की एम्बुलेंस सेवा

18/11/2025
Handicrafts
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी की नई उड़ान, योगी सरकार में हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान

18/11/2025
Disabled Bhavya gets financial assistance from Rifle Fund
राजनीति

दिव्यांग भव्य चलने- फिरने, बोलने में है असमर्थ, जिला प्रशासन ने दी वाहन हेतु आर्थिक सहायता

18/11/2025
national water award
राजनीति

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रपति ने इस कटेगिरी में दिया तीन नेशनल अवॉर्ड

18/11/2025
President honored Rajnandgaon with two National Water Awards
Main Slider

राजनांदगांव ने रच दिया इतिहास: राष्ट्रपति ने दो पुरस्कारों से किया सम्मानित

18/11/2025
Next Post
PM Modi

जम्मू कश्मीर में आज पहली बार मनाया गया है संविधान दिवस: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

कोर्ट में ब्लास्ट के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस की स्पेशल सेल

09/12/2021
gamblers arrested

गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा, लाखों की नकदी सहित 16 जुआरी गिरफ्तार

27/10/2022
CM Dhami

सेतु आयोग आने वाले दो साल के लिए प्रभावी नीति बनाए: सीएम धामी

23/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version