Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने ब्रज रज उत्सव का किया शुभारंभ, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के करेंगे दर्शन

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के द्वार पहुंचे। श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में कुंभ स्थल पर आयोजित हो ब्रज रज उत्सव का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

इससे पहले पर्यटक सुविधा केंद्र में मुख्यमंत्री ने संतों के साथ भोजन किया। मुख्यमंत्री कुछ देर में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजन करेंगे।

CM योगी ने की जीका वायरस की समीक्षा, प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में संत, महंत व भागवतवक्ता और तीर्थ पुरोहितों के साथ भोजन करने के लिए पहुंचे। करीब पांच सौ संत यहां मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने वृंदावन कुंभ मेला के सफल आयोजन की बातें सभी से कहीं और देश-प्रदेश में खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री जिस रूट से गुजरे हैं, उस मार्ग पर जगह- जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं। हुनर हाट के शुभारंभ के दौरान मुख्तार अब्बास नकबी, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, श्रीकांत शर्मा, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी आदि मौजूद थे।

बुधवार से शुरू होने रहे ब्रज रज उत्सव में देश भर के प्रख्यात कलाकार श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में यमुना के तट पर अपनी प्रस्तुति देंगे। बुधवार को संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति से सुरेखा एवं प्रेम भाटिया, अर्चना शर्मा ग्रुप संगीत की प्रस्तुत देगा। प्रत्येक दिन इस उत्सव में कलाकार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

ये हैं कार्यक्रम

11- नवंबर को सर्कस-रेम्बो सर्कस ग्रुप

12- नवंबर को कथक एवं भजन संध्या में सदानन्द विश्वास ग्रुप एवं विपिन सचदेवा की प्रस्तुति होगी।

13- नवंबर को अनूप जलोटा की भजन संध्या

14- नवंबर को बॉलीवुड के सुरेश वाडेकर द्वारा संगीत एवं भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

15- नवंबर को महाभारत नाटिका का मंचन बॉलीवुड कलाकार पुनीत इस्सर करेंगे।

16- नवंबर को बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी जदुई आवाज से संगीत एवं भजन सुनाएंगे।

17- नवंबर को अंकिता बतरा की भजन संध्या होगी।

18- नवंबर को बॉलीवुड कलाकार अन्नू कपूर द्वारा सांस्कृतिक अंताक्षरी होगी।

19- नवंबर को बॉलीवुड त्रिचूर ब्रदर्स संगीत एवं भजन प्रस्तुत करेंगे।

Exit mobile version