• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई खेल संस्कृति को दिया बढ़ावा: सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/04/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: प्राचीन काल से ही खेलकूद की गतिविधियां भारत के जीवन का हिस्सा रही हैं। ऐसे में भारतीय मनीषियों ने भी कहा है कि धर्म के जितने भी साधन हैं, उसकी पूर्ति एक स्वस्थ शरीर से ही की जा सकती है। स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क निवास कर सकता है। अगर आप सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करना चाहते हैं तो हमें स्वस्थ भारत चाहिए। इसके लिए खेलकूद की गतिविधियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित करने के दिशा में प्रयास होने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक नई खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट के साथ देश में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के माध्यम से प्रत्येक जनपद में सांई के केंद्र इस बात के उदाहरण हैं। इन सभी कार्यक्रमों को ध्यान में रख करके ही देश में ऑल इंडिया पुलिस के टूर्नामेंट के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की श्रृंखला प्रारंभ हुई है। यह अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है कि आज से अगले 5 दिनों तक ऑल इंडिया पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर- 2025 का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी में होने जा रहा है। इसमें देशभर के केंद्रीय बलों और विभिन्न राज्यों के पुलिसबलों से जुड़े हुई 75 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में 1,341 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें 336 महिला खिलाड़ी भी हिस्सेदार बनने जा रही हैं। इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश का चुनाव करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं। यें बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को प्रथम अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर 2024-2025 के उद्धाटन समारोह में कही।

एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करेगी हैंडबॉल कलस्टर प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पहली बार किसी प्रतियोगिता में 75 से अधिक टीमें और 1,341 खिलाड़ी एक साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रदेश की राजधानी में देश भर से पूर्वोत्तर के सुदूर मणिपुर से लेकर करके केरल और तमिलनाडु की टीम, जम्मू कश्मीर से लेकर करके तेलंगाना की टीम, वेस्ट बंगाल की टीमें आयोजन का हिस्सा बन करके इसे नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगी। प्रतियोगिता एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए देश ने एक नई खेल संस्कृति को आगे बढ़ाया है। उसी का परिणाम है कि खेलकूद भी व्यक्ति के जीवन को सजाने और संवारने का माध्यम बन रहा है। सरकार ने प्रदेश में खेल नीति लागू की है। पिछले 5 वर्षों में अकेले उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित की है। वहीं सरकार द्वारा मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनाया गया है। सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सीधी भर्ती के माध्यम से 500 से अधिक खिलाड़ियों को अभी तक अलग-अलग पदों पर भर्ती किया है। सीएम ने कहा कि खेल कूद की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 65,000 से अधिक महिला और पुरुष मंगल दल को स्पोर्ट्स किट गांव-गांव में वितरित की गयी है। उत्तर प्रदेश में 84 स्टेडियम, 67 बहुउद्देशीय हाल, 15 सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम, दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 13 कुश्ती हॉल, 38 तरल ताल, 47 अत्याधुनिक जिम सेंटर, 20 सिंथेटिक ट्रेनिंग टेनिस कोर्ट ,16 छात्रावास भवन, 8 शूटिंग रेंज, 14 सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट, 4 सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और दो जीरो हॉल, 12 वेटलिफ्टिंग हॉल, 2 वॉलीबॉल हाल और 19 डॉरमेट्री आदि का विकास किया गया है।

स्पोर्ट्स हॉस्टल में उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किये गये अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 18 जनपदों में खेल विभाग द्वारा संचालित 44 स्पोर्ट्स हॉस्टल में 16 खेलों के लिए 740 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था की गयी है। प्रदेश में तीन स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, लखनऊ और इटावा में पहले से ही संचालित हैं, जिनमें खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही साथ कुशल प्रशिक्षकों को भी तैनात किया गया है। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एस्ट्रो टर्फ लगाया गया है। स्पोर्ट्स कॉलेज और स्पोर्ट्स हॉस्टल के खिलाड़ियों की डाइट को बढ़ाया गया है। स्पोर्ट्स हॉस्टल में उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए 50 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को 1,50,000 रुपए प्रति माह के मानदेय पर नियुक्त किया गया है। वाराणसी में प्रदेश के तीसरे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। वाराणसी के सिगरा में डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 287 करोड़ की लागत से इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के नये इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है। यहां बैडमिंटन, बास्केटबॉल, स्विमिंग समेत 20 से अधिक इनडोर खेलों की सुविधा प्रदान की गई है। मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। यहां इसी सत्र से पढ़ाई शुरू होने जा रही है। हर जनपद में एक जनपद एक खेल योजना के तहत खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद पुरस्कार, खेल रत्न पुरस्कार और खेल के क्षेत्र में पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार 20,000 रुपए प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। राज्य स्तर के पूर्व खिलाड़ियों को 4,000 रुपये, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को 6,000 रुपये और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को 10,000 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जा रही है।

ओलंपिक गेम्स में एकल गेम में स्वर्ण पदक पर खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये का दिया जा रहा पुरस्कार

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार लक्ष्मण पुरस्कार पुरुष वर्ग में और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार महिला वर्ग में प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जैसे ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप तथा एशियाई गेम्स में प्रदेश के पदक प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने की भी व्यवस्था की गयी है। इसमें ओलंपिक में एकल गेम में प्रदेश के खिलाड़ी को स्वर्ण पदक पर 6 करोड़, रजत पदक पर 4 करोड़ और कांस्य पदक पर दो करोड़ रुपए के पुरस्कार की व्यवस्था की गयी है। ओलंपिक गेम के टीम गेम पर स्वर्ण पदक पर 3 करोड़, रजत पदक पर दो करोड़ तथा कांस्य पदक पर एक करोड़ रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक पर 3 करोड़, रजत पदक पर दो करोड़ और कांस्य पदक पर 75 लाख रुपए का पुरस्कार, कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक पर डेढ़ करोड़, रजत पदक पर 75 लाख और कांस्य पदक पर 50 लाख रुपए नगद पुरस्कार दिये जा रहे हैं।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ी को 10 लाख रुपए, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ, वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभा के लिए 5-5 लाख रुपए प्रदान किये जा रहे हैं। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से पुलिस विभाग में सीधी नियुक्ति दी जा रही है। सरकार ने हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय को पुलिस उपाधीक्षक, क्रिकेट खिलाड़ी दीप्ति शर्मा, एथेलेटिक खिलाड़ी पारूल चौधरी, शूटिंग के खिलाड़ी अखिल स्वर्ण और कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल को डिप्टी एसपी का पद प्रदान किया गया है। जूडो खिलाड़ी विजय कुमार यादव, कुश्ती खिलाड़ी दिव्या कांकरान को नायब तहसीलदार, टेनिस खिलाड़ी अर्जुन सिंह को यात्री कर अधिकारी और एथलीट खिलाड़ी प्राची, खिलाड़ी पुनीत कुमार को जिला युवा कल्याण और प्रादेशिक दल अधिकारी के रूप में नियुक्ति प्रदान की गयी है। हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को डिप्टी एसपी के पद पर नियुक्ति की कार्रवाई वर्तमान में प्रचलित है। अब तक पुलिस विभाग में 2 लाख 10 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की जा चुकी है। इसके अलावा कुशल खिलाड़ियों की भर्ती और पदोन्नति के नियमों को आसान किया गया है। वहीं 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में एस्ट्रो टर्फ और सिंथेटिक एथलेटिक ग्राउंड का पुनर्निर्माण कराया गया है। पीएसी लखनऊ में 150 खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स हॉस्टल, 10वीं और 12वीं पीएसी बाराबंकी में एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड का निर्माण कराया गया है। बाराबंकी में ही 150 खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रचलित है। पीएसी गाजियाबाद में स्पोट्स काम्प्लेक्स का निर्माण भी कराया गया है। 47वीं वाहिनी गाजियाबाद में कबड्डी ग्राउंड और तीन सेट का निर्माण भी किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस स्पॉट और कंट्रोल बोर्ड को खिलाड़ियों के खेल विकास के लिए 10 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। इस पर वर्तमान में कार्य चल रहा है।

महाकुम्भ में आने वाले हर व्यक्ति ने पुलिस के व्यवहार और कार्य कुशलता की सराहना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यहां पर हम बास्केटबॉल और हैंडबॉल क्लस्टर का एक मिनी कुम्भ देख रहे हैं, लेकिन 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच में पूरे देश और पूरी दुनिया ने प्रयागराज की धरती पर महाकुम्भ 2025 के दर्शन किए थे। महाकुम्भ में आने वाले हर व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल के व्यवहार और कार्य कुशलता की सराहना ही। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और एडीजी पीएसी सुजीत पांडेय आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर कानपुर समेत 8 पड़ोसी जिलों का होगा विकास

Next Post

टाटा मोटर्स और ITI अलीगंज के बीच ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के लिए MOU पर हस्ताक्षर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Fake Medicines
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नकली दवाओं के सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार

30/07/2026
Next Post
MOU signed between Tata Motors and ITI Aliganj

टाटा मोटर्स और ITI अलीगंज के बीच ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के लिए MOU पर हस्ताक्षर

यह भी पढ़ें

Joe Biden

बाइडेन ने रूस पर नए प्रतिबंधों का किया ऐलान, बोले- नहीं लेंगे गैस और तेल

08/03/2022

6 फरवरी राशिफल: आज इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

06/02/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने की लोस उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी के पक्ष में मतदान करने की अपील

03/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version