Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी को शत प्रतिशत साक्षर बनाएंगे: सीएम योगी

CM Yogi inaugurated the school chalo champaign

CM Yogi inaugurated the school chalo champaign

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि शिक्षक अपने स्कूल वाले गांवों में भ्रमण करें और ड्रॉप आउट बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करें और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ें। हमें यूपी को शत प्रतिशत साक्षर बनाने की चुनौती लेनी होगी। बच्चों को स्कूली शिक्षा से जोड़ने के लिए जुलाई 2017 में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई। अब स्कूल छोड़ने वालों की संख्या कम हुई है। हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से बचे वंचित न रह जाए।

मुख्मंत्री शनिवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पुस्तकें भी भेंट की। कार्यक्रम में निपुण आकलन में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शिक्षक मैनुअल और कलेंडर का भी विमोचन किया।

प्रदेश सरकार ने बीते चार वर्ष में स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस स्कूल लाने का प्रयास किया है। इसके लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में एक करोड़ 92 लाख बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे हैं। यह सफलता है। ड्रॉप आउट रेट कम हुआ है। पहले विद्यालय के भवन दुरुस्त नहीं थे। स्कूलों में शौचालय नहीं थे। यूनिफार्म नहीं थे। बच्चे नंगे पैर स्कूल आते थे। अब यह बदल रहा है।

स्कूल चलो अभियान (School Chalo Abhiyan) एक माह तक चलेगा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद एनसीआरटी को अपना रहा है। हर ब्लॉक को निपुण घोषित किया जा रहा है। बालिकाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी लांच किया गया है। बेसिक में एक लाख 60 शिक्षको को तैनाती दी गई है। स्कूल चलो अभियान एक माह तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाएं। बच्चों की स्क्रीनिंग करें। हर स्कूल के शिक्षक अपने विद्यालय वाले गांव का अध्ययन करें। गांव में कितने बच्चे हैं। कितने स्कूल जाने से वंचित हैं। वंचित हैं तो क्यों। वहां की सामाजिक स्थिति क्या है।

हर जिलाधिकारी एक नोडल अधिकारी बनाए। एक माह में डीबीटी के जरिए अभिभावक के खाते में आर्थिक मदद पहुंचाएं। स्कूलों में खेलकूद सहित अन्य कार्यक्रम भी कराएं। हर ग्राम पंचायत में स्कूल के आसपास खेल का मैदान होना चाहिए। खेल के मैदान की देखभाल ग्राम पंचायत करेगी। इस अभियान में निजी स्कूलों को भी जोड़ा जाए जिससे कि शत प्रतिशत साक्षरता हासिल की जा सके।

यूपी में देश की आत्मा निवास करती है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यूपी में देश की आत्मा निवास करती है। यह शिक्षा और स्वास्थ्य का प्रमुख केंद्र रहा है। काशी प्राचीन काल से शिक्षा का केंद्र रही है। प्रयागराज उच्च शिक्षा का केंद्र रहा है। नैमिषारण्य भी यहीं है। यूपी की पहचान दुनिया भर में रही है लेकिन एक समय ऐसा रहा है कि यहां की पहचान गुंडागर्दी और अराजकता बन गई। प्रदेश बीमारी और भ्रष्टाचार के कारण जाना जाता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कदम उठाए गए उससे बदलाव दिख रहा है।

Exit mobile version