• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सौर ऊर्जा संयंत्र का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, कहा- आने वाले समय में अक्षय ऊर्जा का सेंटर बनेगा बुंदेलखंड

Writer D by Writer D
16/08/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि हमारी सरकार अयोध्या, प्रयगराज, वाराणसी और गोरखपुर को सोलर सिटी के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में रिन्यूएबल एनर्जी का बड़ा केंद्र बन सकता है। बुंदेलखंड और विंध्य में सौर ऊर्जा के उत्पादन की सबसे अधिक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश सरकार लगभग 22000 मेगावॉट के ग्रीन एनर्जी के कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है। इसके लिए 23000 एकड़ लैंड बैंक प्रदेश के यूपीनेडा ने चिन्हित कर लिया है। यही नहीं, प्रदेश सरकार सौर एवं जैव ऊर्जा नीति-2022 और ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2024 के क्रम यह अभियान युद्ध स्तर पर आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास से बांदा में स्थापित हुए 70 मेगावाट के अवाडा सोलर पावर प्रोजेक्ट का वर्चुअल माध्यम से उ‌द्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्लांट का उद्घाटन उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्राप्त हुए निवेश प्रस्ताव के धरातल पर उतरने के एक नए अध्याय की शुरुआत है। इसके माध्यम से चार सौ से ज्यादा लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्रदेश के अंदर 25 लाख घरों पर सोलर पैनल स्थापित होने है। इसके तहत अब तक 18 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अन्नदाता किसानों के लिए प्रदेश में नहरों का बड़ा संजाल उपलब्ध है। विगत साढ़े सात वर्ष में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से 23 लाख हेक्टेयर भूमि को नहरों के माध्यम से अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा दे रहे हैं। इनका उपयोग भी हम सौर ऊर्जा के उत्पादन में कर सकते हैं, जो अतिरिक्त ऊर्जा के उत्पादन में हमारे लिए मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि जैसे अवाडा ग्रुप ने बुंदेलखंड के बांदा में सोलर प्लांट और प्रदेश में सोलर पैनल के निर्माण के प्लांट को स्थापित करने में रुचि दिखाई है, ऐसे ही अवाडा ग्रुप को प्रदेश के अंदर इस क्षेत्र में अन्य संभावनाओं की दिशा में कार्य करने की जरूरत है।

सीएम योगी की मौजूदगी में मिलेंगे 70 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि हमें प्रदेश के अंदर 60 हजार सोलर मित्र बनाने हैं। इसके तहत प्रदेश में 6 हजार सोलर मित्रों की ट्रेनिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बुंदेलखंड अक्षय ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत बन सकता है। इससे एक तरफ जहां रोजगार और नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे। वहीं, दूसरी तरफ परम्परागत ऊर्जा के माध्यमों पर हमारी निर्भरता भी कम होगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) , ऊर्जा के राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, बांदा से जलशक्ति के राज्य मंत्री रामकेश निषाद, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और अवाडा ग्रुप के प्रमुख विनीत मित्तल मौजूद थे।

Tags: ak sharmacm yogiLucknow Newssolar citysolar plantup news
Previous Post

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन होंगे लाखों परिवार: मुख्यमंत्री नायब

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

संसद से पारित तीनों कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की लगी मुहर

27/09/2020
Train

अब छठ पूजा पर घर जाने वालों को नहीं रहेगी टिकट की टेंशन, रेलवे चलाएगा स्‍पेशल ट्रेनें

14/10/2023
corona positive

केरल से लखनऊ लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, विभाग में मचा हड़कंप

02/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version