• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सफलता के लिए समय व तकनीकी के अनुरूप चलना जरूरी : सीएम योगी

Writer D by Writer D
13/08/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए समय व तकनीकी के अनुरूप चलना होगा। समयानुकूल तकनीकी के अनुरूप न चलने पर प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाने का खतरा होता है। आज का दौर समय के अनुकूल तकनीकी अपनाकर आगे बढ़ने का है।

सीएम योगी (CM Yogi) रविवार को मोतीराम अड्डा में निजी क्षेत्र के मेसर्स श्री एसोसिएट्स की तरफ से बनवाए गए वेयरहाउस का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उत्तर प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी 2022 से प्रेरित होकर 30 करोड़ रुपये के निवेश से यह वेयरहाउस 1.23 लाख वर्गफुट में बनाया गया है। इसका एमओयू फरवरी 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हस्ताक्षरित किया गया था। इससे करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। वेयरहाउस के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, केंद्रीय भंडारण निगम व को ऑपरेटिव द्वारा वेयरहाउस बनाए जाते रहे हैं। पर, तकनीकी पुरानी होने से नुकसान अधिक होता था। उन्होंने कहा कि समय व तकनीकी के हिसाब से खुद को बदला नहीं गया तो पीछे छूट जाएंगे और काफिले में पीछे छूटे व्यक्ति के लिए मंजिल दूर की कौड़ी हो जाती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार ने समयानुकूल तकनीकी को समाहित करते हुए वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी बनाई। बड़े बड़े निवेशकों को इस सेक्टर में निवेश के लिए आमंत्रित किया। वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक के लिए छूट की व्यवस्था की। इसी पॉलिसी का एक सुखद परिणाम आज मोतीराम अड्डा में इस विशाल वेयरहाउस के रूप में दिख रहा है। सवा चार एकड़ क्षेत्रफल वाला यह वेयरहाउस संभवतः पूर्वी उत्तर प्रदेश का अबतक का सबसे बड़ा वेयरहाउस है। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने वेयरहाउस संचालकों को बधाई भी दी।

धरातल पर उतरेंगे जीआईएस के निवेश प्रस्ताव

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश सरकार की हर सेक्टर के लिए प्रोत्साहन वाली नीतियों से फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हासिल हुए। इसमें प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए निवेश प्रस्ताव आए। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए एमओयू धरातल पर उतरेंगे और विकास के साथ नौकरी व रोजगार की प्रक्रिया और तेज होगी।

एशियन पेंट्स ने गोरखपुर को बनाया सप्लाई चेन का केंद्र

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि इस वेयरहाउस को 22 लाख रुपये प्रतिमाह पर प्रतिष्ठित कंपनी एशियन पेंट्स ने किराए पर लिया है। एशियन पेंट्स इसके जरिये गोरखपुर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल तक के लिए अपने उत्पादों का सप्लाई चेन बना रही है। इससे रोजगार की संभावनाएं और तेजी से बढ़ेंगी। उद्घाटन समारोह के मंच से सीएम योगी ने यशोदा देवी सरोजनमती कन्या इंटर कॉलेज मोतीराम अड्डा की मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर पुरस्कृत भी किया।

सरकार के प्रोत्साहन से मात्र नौ माह में बना वेयरहाउस

वेयरहाउस के संचालक बृजेश मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री (CM Yogi) का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से इस वेयरहाउस का निर्माण सभी मानक पूर्ण करते हुए मात्र नौ माह में किया गया है। आभार ज्ञापन वेयरहाउस के संचालक योगेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन प्रेरक रहा।

विदेशों में संकटग्रस्त यूपीवासियों को लाएंगे वापस: सीएम योगी

उद्घाटन समारोह कोगोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से खजनी के विधायक श्रीराम चौहान, सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, एशियन पेंट्स के महाप्रबंधक मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

योगी सरकार नादरगंज में बनाएगी राजधानी का नया आईटी हब

Next Post

सीएम योगी ने की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, सोशल मीडिया प्रोफाइल की बदली डीपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Mission Shakti
Main Slider

मिशन शक्ति 5.0: योगी सरकार की पुलिस ने तीन दिन में खोए 12 लोगों को अपनों से मिलाया, खिले चेहरे

26/09/2025
Savin Bansal
राजनीति

जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल, स्वान के कॉप्स होंगे आधुनिक

25/09/2025
CM Dhami
राजनीति

रोड कनेक्टिविटी परियोजना तराई क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा: मुख्यमंत्री

25/09/2025
PM Modi meets women from self-help groups
उत्तर प्रदेश

डर नहीं, अब योगी के राज में उड़ान भर रही हैं यूपी की ‘दीदियां’

25/09/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का मिशन शक्ति 5.0 प्रदेश में बना जनआंदोलन

25/09/2025
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, सोशल मीडिया प्रोफाइल की बदली डीपी

यह भी पढ़ें

Zahid Beg

सपा विधायक ने कोर्ट में किया सरेंडर, इस मामले में बनाए गए हैं आरोपी

19/09/2024
brutual murder

चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या, होने वाली पत्नी पर लगा आरोप

13/03/2021
AK Sharma

देश में एक ही गारंटी चलती है ‘मोदी की गारंटी’: एके शर्मा

03/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version