Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ, बोले- वनों की कमी से धरती का तापमान बढ़ा

cm yogi

cm yogi

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को चित्रकूट से वन महोत्सव (Van Mahotsav) की शुरुआत की। उन्होंने 11 सौ 50 करोड़ के परियोजनाएं चित्रकूट के लोगों को सौंपी। साथ ही, 42 लाख की नई परियोजनाओं की शुरुआत भी की।

उन्होंने मानिकपुर के सेहरिन गांव में हरिशंकरी पौधा लगाया। उन्होंने चित्रकूट के वृक्ष पुरुष भैयालाल को पौधा देकर सम्मानित किया। भैयालाल अब तक 10 हजार पौधे लगा चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी (cm yogi) ने कहा, “जिस धरती को मार्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने सबसे पवित्र धरती माना था, आज वहां पर मुझे प्रदेश सरकार के रूप में वन महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “हर घर शुद्ध पेयजल योजना जल्द ही शुरू करने जा रहे हैं। दंड कारण्य वन में हरिशंकर ही प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली और महर्षि वाल्मीकि आश्रम का विकास किया जाएगा।

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में रोप-वे का जल्द ही निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बने घर के सामने 1-1 सहजन के पेड़ लगेंगे।

उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान भवन परिसर में किया पौधरोपण

योगी आदित्यनाथ (cm yogi) बोले, “आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग पर चिंतित है। धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है, इसका कारण वनों का कम होना है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम इसे कम कर सकते हैं।”

3 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 3 प्रधान को सम्मानित किया। सिमरिया के प्रधान चुन्नू, ऊंचा डी की प्रधान उषा सिंह और मडईयन की प्रधान राधेश्याम को प्रशस्ति पत्र दिया। रोधश्याम को तालाब के सुंदरीकरण के लिए, चुन्नू और उषा सिंह को गांव के विकास के लिए सम्मान मिला।

10वीं की जिला टॉपर छात्र हर्षिता सिंह को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है। चित्रकूट के दिव्य जीवन दास, मदन दास संतो से मुलाकात की है। राजकली और प्रेमा इन दोनों को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृत पत्र मुख्यमंत्री ने दिया है।

स्वतंत्रदेव ने सौर ऊर्जा आधारित लघु पाइप पेयजल का किया लोकार्पण

कार्यक्रम स्थल के बगल में लगी प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री देखी। यह प्रदर्शनी पीडब्ल्यूडी विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग और कृषि विभाग द्वारा लगाई गई थी।

Exit mobile version