• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिद्धार्थनगर में आज से ‘काला नमक चावल महोत्सव’ शुरू, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

Writer D by Writer D
13/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, सिद्धार्थनगर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी की स्ट्रॉबेरी और लखनऊ के गुड़ महोत्सव की तर्ज पर शनिवार से सिद्धार्थनगर में तीन दिवसीय ‘काला नमक चावल महोत्सव’ आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इसका वर्चुअली उद्घाटन किया राजकीय इंटर कालेज, नौगढ़ के प्रांगण में आयोजित इस तीन दिवसीय (13 से 15 मार्च) महोत्सव में काला नमक चावल से निर्मित व्यंजनों के स्टाल लगाने के साथ इसका उम्दा व्यंजन लगाने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

महोत्सव में आने वाले लोग काला नमक चावल से बने व्यंजन का स्वाद लेने के साथ काला नमक धान के बीज और चावल के स्टॉल से खरीददारी भी कर सकेंगे। उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार के एक जिला-एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) में शामिल कालानमक की खेती के बारे में जागरूक करने के साथ काला नमक चावल की आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक खूबियों से विषय विशेषज्ञ अवगत कराएंगे।

काला नमक चावल महोत्सव का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ करते #UPCM श्री @myogiadityanath जी… https://t.co/Pk0X0D9G3j

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) March 13, 2021

मुख्यमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं लोकल फॉर वोकल अभियान के अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद के रूप में चयनित उत्पादों के प्रमोशन, मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग के क्रम के लिए मिले निर्देशों के क्रम में यह आयोजन किया जा रहा है। कालानमक चावल महोत्सव में काला नमक चावल के विभिन्न व्यंजन प्रदर्शित होंगे। महोत्सव में कालानमक चावल के विविध व्यंजन जैसे खीर, पुलाव, जीरा राइस, चावल, दाल, सब्जी, चावल-छोला, पोहा, खिचड़ी, फरा, इडली आदि के स्टाल लगेंगे।

रतन टाटा ने लगवाया कोरोना का टीका, साझा किया वैक्सीन लगवाने का अनुभव

काला नमक चावल महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा।

काला नमक चावल बुद्ध के महाप्रसाद के रूप में प्रतिष्ठित है। भौगौलिक सम्पदा (जीआई) घोषित कालानमक अकेले सिद्धार्थनगर ही नहीं बल्कि समान कृषि जलवायु ( एग्रो क्लाइमेटिक ज़ोन) वाले जनपदों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती का भी एक जिला एक उत्पाद है। कुछ महीने पहले केंद्र सरकार ने खेतीबाड़ी के संबन्ध में ओडीओपी की जो सूची जारी की थी उसमें सिद्धार्थनगर के साथ बाकी जिलों को भी शामिल किया गया है।

फ़तेहपुर: मिलावटी शराब पीने से 21 मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, दो की मौत

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि सरकार की मंशा खेतीबाड़ी के जो भी उत्पाद ओडीओपी में शामिल हैं। जिनके प्रसंस्करण की संभावना है, उन सबके लिए ऐसा ही महोत्सव आयोजित करने की है। इससे ये उत्पाद ब्रांड के रूप में और मजबूती से स्थापित होंगे।

Tags: kala namak chaval mahotsavsiddharthnagar newsup newsYogi News
Previous Post

रतन टाटा ने लगवाया कोरोना का टीका, साझा किया वैक्सीन लगवाने का अनुभव

Next Post

बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
भारी बारिश की चेतावनी

बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़ें

MMM Technical University

यूपी की इस दिग्गज यूनिवर्सिटी ने 40 B.Tech स्टूडेंट्स को किया सस्पेंड

13/01/2023

हमेशा याद आएंगे भगवान रामभक्त कल्याण

21/08/2021
arrested

कार से बरामद हुआ एक कुंतल गौ-मांस, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

31/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version