• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वी यूपी की महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
09/11/2025
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से बात कर इसकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अफसरों को निर्देश दिए कि जुलाई 2026 के सत्र से इस विश्वविद्यालय में पठन-पाठन कार्य प्रारंभ करने के लिए अभी से युद्ध स्तरीय प्रयास किए जाएं। निरीक्षण के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध के नाम पर कुशीनगर में बन रहा यह कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।

बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार के बाद रविवार को कुशीनगर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि देने के बाद निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर में भ्रमण कर कार्यों की अद्यतन स्थिति जानी और निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि कोशिश हो कि भवन का निर्माण लक्षित समय सीमा अक्टूबर 2026 से पहले ही पूरा करा लिया जाए।

निर्माण कार्य की समीक्षा और निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। अब प्रयास इस बात पर होना चाहिए कि अगले सत्र में पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ हो जाए।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि कार्यदायी संस्था ने अक्टूबर 2026 तक बिल्डिंग बना कर देने को कहा है। निर्देश दिए गए हैं कि उससे पहले ही बिल्डिंग देने का प्रयास किया जाए ताकि जुलाई 2026 तक प्रवेश पूर्ण कर अगस्त-सितंबर में विश्वविद्यालय में नियमित पठन-पाठन प्रारंभ कर दिया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कृषि की दृष्टि से कुशीनगर और आसपास का क्षेत्र अत्यंत समृद्ध है। यहां की भूमि भरपूर उर्वरा है। पर्याप्त जल संसाधन मौजूद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के लिए इस क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिल गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में यह कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नागरिकों, अन्नदाता किसानों के लिए, औद्यानिक फसल उगाने वालों और गन्ना उपजाने वालों की समृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में यह विश्वविद्यालय डबल इंजन सरकार की तरफ से अन्नदाता किसानों के लिए उपहार है। यह विश्वविद्यालय किसानों की समृद्धि का माध्यम बनेगा और नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।

महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद विजय कुमार दूबे और विधायकगण भी उपस्थित रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

14 नवंबर को फिर एक बार एनडीए सरकार: योगी आदित्यनाथ

Next Post

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

road safety
उत्तर प्रदेश

यातायात के ‘रक्षक’ बनेंगे युवा, परिवहन विभाग ने स्काउट्स और एनसीसी कैडेट्स को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर

27/01/2026
Republic Day
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख विद्यालयों में फहरा तिरंगा, 375 शिक्षा रथों से जन-जन तक पहुंचा शिक्षा का संदेश

27/01/2026
Food Safety
उत्तर प्रदेश

श्रद्धालुओं की सहूलियत सीएम योगी की सर्वोच्च प्राथमिकता

27/01/2026
ODOP
उत्तर प्रदेश

यूपी का ओडीओपी मॉडल बना राष्ट्रीय विकास की दिशा तय करने वाला रोडमैप

27/01/2026
CM Vishnudev
राजनीति

आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम : सीएम

27/01/2026
Next Post
PM Modi

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

यह भी पढ़ें

Prahlad Patel

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार से भीषण हादसा, एक की मौत

07/11/2023
arrested

व्यापारी को धमकाने के आरोप में समाजसेवी गिरफ्तार

26/05/2022
surabhi chandana

‘नागिन’ सुरभि चंदना ने बिकिनी फोटो में दिखाई कातिलाना अदाएं, फैंस हुए घायल

09/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version