• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति की भव्य अगवानी करेगा गोरखपुर : योगी

Writer D by Writer D
28/06/2025
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होने आ रहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु की भव्य अगवानी में कोई खामी न रहे, इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन भटहट के पिपरी स्थित आयुष विश्वविद्यालय का भ्रमण-निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करने के बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर जाएंगी। लिहाजा मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर से आयुष विश्वविद्यालय तक राष्ट्रपति के रूट का भी जायजा लिया।

30 जून और एक जुलाई को राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे के कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद से शनिवार पूर्वाह्न तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार तैयारियों पर नजर बनाए रखी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 30 जून को एम्स गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी। जबकि अगले दिन एक जुलाई को वह भटहट के पिपरी में बने राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण और सोनबरसा बालापार में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म केंद्र का लोकार्पण और गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी। आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करने के बाद राष्ट्रपति गोरखनाथ मंदिर जाएंगी। अब तक दिख रही तैयारियों के अनुसार गोरखपुर में राष्ट्रपति का सभी कार्यक्रम स्थलों पर सड़क मार्ग से जाएंगी।

शुक्रवार को आयुष विश्वविद्यालय और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर से आयुष विश्वविद्यालय तक की यात्रा की। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रपति के रूट का निरीक्षण-परीक्षण करना था। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर से नकहा ओवरब्रिज, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा, करीमनगर चौराहा, झुंगिया मोड़, मेडिकल कॉलेज रोड होते हुए आयुष विश्वविद्यालय आए। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ एक बार फिर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हिदायत दी कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को भव्य बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए। आयुष विश्वविद्यालय में निरीक्षण के दौरान कुलपति, कई जनप्रतिनिधि, प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आदि मौजूद रहे।

भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की सीएम (CM Yogi) ने

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के कार्यक्रमों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह आयुष विश्वविद्यालय जाने से पूर्व गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग पूरी जिम्मेदारी से राष्ट्रपति के कार्यक्रम को यादगार बनाने में जुट जाएं।

बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

बिटिया का इलाज कराएंगे, आवास भी दिलाएंगे : सीएम योगी

Next Post

सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 10 जवानों समेत 29 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

01/04/2026
Next Post
Suicide Attack

सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 10 जवानों समेत 29 घायल

यह भी पढ़ें

cm yogi

योगी सरकार का बड़ा फैसला, गरीबों को मिलेगा मुफ्त खाना, खातें में डलेंगे पैसे

16/04/2021
Azam Khan

सपा सांसद आजम खान की फिर बिगड़ी तबीयत, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया

25/05/2021
Transfer

अब सिर्फ 3 साल में मिलेगा ट्रांसफर का अवसर

04/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version