• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम भावुक, बात करते करते रुंध आया गला

पत्रकारों को महाकुम्भ हादसे की जानकारी देते हुए सीएम योगी की आंखें हुईं नम

Writer D by Writer D
29/01/2025
in Main Slider, Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi is saddened by the Maha Kumbh accident

CM Yogi is saddened by the Maha Kumbh accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ हादसे (Maha Kumbh Accident) को लेकर बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पत्रकारों से वार्ता करते हुए भावुक हो गए। घटना का जिक्र करते हुए उनका गला रुंध गया और आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा, “भारी भीड़ और बैरिकेड्स टूटने के कारण यह दुखद हादसा हुआ।” मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश देते हुए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया। इस आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार होंगे, जबकि पूर्व डीजी वी.के. गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डी.के. सिंह को आयोग में शामिल किया गया है। यह आयोग एक समय सीमा के अंदर अपनी रिपोर्ट देगा। पुलिस भी मामले की जांच करेगी और हादसे के कारणों की गहराई से पड़ताल की जाएगी। यही नहीं, गुरुवार को मुख्य सचिव और डीजीपी भी प्रयागराज जाकर घटना की समीक्षा करेंगे।

मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख का मुआवजा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा, “प्रशासन ने कई दौर की समीक्षा बैठकें की थीं, फिर भी यह हादसा कैसे हुआ? इसकी गहन जांच होगी।” सरकार ने मृतकों के परिवारों को ₹25-25 लाख की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव और डीजीपी को गुरुवार को घटनास्थल का दौरा कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वे हालात का जायजा लेंगे और रिपोर्ट सौंपेंगे।

हादसे से मर्माहित सीएम योगी (CM Yogi) 

घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) भावुक हो गए और बोले, “इतनी तैयारियों के बावजूद यह हादसा बेहद दुखद है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।” उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम 7 बजे से ही काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन प्रयागराज पहुंचकर स्नान भी कर रहे थे और काफी बड़ी संख्या में ब्रह्म मुहूर्त का भी इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अखाड़ा मार्ग पर संगम तट पर यह हादसा हुआ।

यह हादसा भारी भीड़ के द्वारा अखाड़ा मार्ग के बैरिकेड्स को तोड़ने और उसके बाद उससे कूदकर जाने के कारण हुआ है, जिसमें 30 के आसपास लोगों की मृत्यु हुई है। 36 घायलों का प्रयागराज में उपचार चल रहा है। शेष घायलों को उनके परिवार से सदस्य लेकर चले गए हैं।

हादसे की तह में जाने की आवश्यकता

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रयागराज में बुधवार को 8 करोड़ से अधिक लोगों का दबाव था। यद्यपि अगल बगल के जनपदों मिर्जापुर, भदोही, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, में भी होल्डिंग एरिया बनाकर श्रद्धालुजनों को रोका गया था, जिन्हें अखाड़ों का अमृत स्नान संपन्न होने के बाद रिलीज किया गया है। रेलवे स्टेशनों पर भी लगातार दबाव बना रहा।

रेलवे ने भी इस दौरान रूटीन और मेला स्पेशल को मिलाकर लगभग 300 से अधिक ट्रेनें चलाई हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी 8000 से अधिक बसें संचालित की हैं। ये सभी घटनाएं मर्माहत करने वाली भी हैं और एक सबक भी हैं, लेकिन हादसे की तह में भी जाने की आवश्यकता है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025Yogi News
Previous Post

महाकुंभ की भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Next Post

भाजपा के कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सर्वोपरि: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Dahi Bread Upma
Main Slider

इस डिश से बनेगा शानदार नाश्ता, एक बार आजमाकर तो देखें

14/03/2026
CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ अब वाकई ‘मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं’ का प्रतीक बना: सीएम योगी

13/03/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

भाजपा के कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सर्वोपरि: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

उप्र में कोरोना रिकवरी रेट 78.79 प्रतिशत, 24 घंटों में 6584 नए मामले

18/09/2020

पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आई बोलेरो, बाल-बाल बचा ड्राइवर

02/05/2021

देश में कोविड के 67 हजार से अधिक नए मामले, 63 हजार के करीब रोगमुक्त

26/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version