• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेता जी के आशीर्वाद से ही मैनपुरी जीतेगी भाजपा: सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मैनपुरी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ मैनपुरी में अखिलेश यादव और उनके परिवार पर जमकर गरजे। उन्होंने करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी की इस पावन धरती ने सदैव नया इतिहास बनाया है। ऋषि—मुनियों की परंपरा से जुड़ी यह धरती हमेशा पूजनीय रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 2019 में ही नेता जी ने संसद में आशाीर्वाद लिया था उसका ही परिणाम था कि आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव भाजपा जीती। इस बार फिर से नेता जी का सपना पूरा होने जा रहा है। मैनपुरी अपनी पौराणिक और ऐतिहासिक परंपरा के लिए जानी जाती रही है। मैनपुरी और इटावा के लोगों के सामने कुछ लोगों ने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था।

योगी ने समाजवादी पार्टी को परिवारवादी पार्टी बताते हुए जमकर हमला बोला। कहा कि अन्नदाता किसानों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर दिया गया था। कुछ लोग अपने आपको समाजवादी और सेक्युलर कहते हैं, वह परिवारवाद से उभर नहीं पा रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव से लेकर सांसद और विधायक सब परिवार के चाहिए।

कोरोना काल में नहीं दिखे अखिलेश

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंत्र है ‘सबका साथ और सबका विकास’ किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं। यही मंत्र है जो लोककल्याण का कारण बन रहा है। कोरोना काल में फ्री में टेस्ट, उपचार, वैक्सीन और राशन देने का काम किया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश कोरोना में हालचाल लेने नहीं आए थे। यह आपके साथ संकट में नहीं खड़े रहे सकते, यह अब आपको इमोशनल करके बहकाने आए हैं।

सपा परिवार के बन गए बंगले

प्रदेश में सपा की सरकार चार-चार बार रही, इनके अपने-अपने बंगले बन गए लेकिन इटावा-मैनपुरी में गरीबों के आवास नहीं बन पाए। इनके शासन काल में गरीबों का राशन माफिया हड़प जाते थे। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में पैतालीस लाख लोगों को आवास उपलब्ध करवाए हैं। यूपी के गरीब के पास अपना आवास होगा।

नौकरी निकलते ही वसूली में लग जाते थे चाचा-भतीजे

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अखिलेश और शिवपाल यादव के एक होने पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाभारत के यह लोग चाचा-भतीजा लोग नौकरी निकलते ही वसूली पर निकल पड़ते थे। वसूली यह लोग करते थे और बदनाम इटावा-मैनपुरी के लोग होते थे। आज यूपी में बेरोजगार युवाओं को बिना कोई भेदभाव के नौकरी मिलती है। गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने वाले माफियाओं की सम्पत्ति जब्त कर उस पर गरीबों के आवास बना रहे हैं। विधानसभा चुनाव में तमाम अफवाहों और गरीबों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले को ब्याज सहित भुगतना पड़ेगा।

चाचा को बना दिया घड़ी का पेंडुलम

योगी ने कहा कि अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल की स्थिति घड़ी के पेंडुलम जैसी कर दी है। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है। बेचारे को कुर्सी तक नहीं दी थी। कुर्सी के हत्थे पर बैठा दिया था। अखिलेश ने चाचा को फुटबॉल बना दिया है। चुनाव के समय नाते-रिश्तेदारी निकाल कर वोट मांगने वाले नहीं, ईमानदारी से मैनपुरी के विकास के लिए खड़ा होने वाले ही मैनपुरी का विकास कर सकते हैं। समाजवादियों का बस चलता तो यह लोग गरीबों की पेंशन तक हड़प जाते।

गरीब की संपत्ति कब्जा करने वाले आज घबराते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेशेवर खनन माफिया, भूमाफिया कभी गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करते थे। आज उन्हें पता है किसी गरीब की संपत्ति पर कब्जा करेंगे तो बाप-दादा की बनाई हुई संपत्ति भी खो बैठेंगे। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था है।

रघुराज शाक्य ने नहीं मांगा पद, लगन देखकर बनाया उम्मीदवार

मुख्यमंत्री ने कहा कि रघुराज अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कोई पद की मांग नहीं की। वह सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करते रहें और भाजपा ने उनकी लगन को देखकर उन्हें मैनपुरी से उसके विकास के लिए प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी में सदर और भोगांव विधानसभा में जीते भाजपा के विधायक विकास कर रहे हैं।

मंच पर भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य, केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, उप्र के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक सरिता भदौरिया के साथ अनेक भाजपा नेतागण उपस्थित रहें।

Tags: cm yogimainpurimainpuri by-election
Previous Post

सिख गुरुओं ने धर्म, संस्कृति के साथ मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी

Next Post

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब की वैन पर तलवारों से हमला, देखें Video

Writer D

Writer D

Related Posts

ODOP CFC
उत्तर प्रदेश

ODOP CFC को जनभागीदारी से जोड़ने पर योगी सरकार का जोर

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

12/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश यादव

12/05/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माँ कामाख्या देवी के दरबार में टेका माथा

12/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

12/05/2026
Next Post
Shraddha murder

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब की वैन पर तलवारों से हमला, देखें Video

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन

तीन-तीन कोरोना वैक्सीन टेस्टिंग के विभिन्न चरणों में, बड़े पैमाने पर उत्पादन की तैयारी में : मोदी

15/08/2020
road accident on NH-46

कबाड़ से लदा ट्रक चलती स्विफ्ट पर पलटा, कार के अंदर दबने से पूरे परिवार की मौत

26/12/2023
Maha Kumbh

एआई, डार्क वेब और सोशल मीडिया स्कैमर्स से बचाएगा महाकुम्भ साइबर थाना

11/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version