Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने यूपी का स्टार्टअप मिशन किया लॉन्च, 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ की मदद

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ के लोकभवन में उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप सेक्टर को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्टार्टअप नीति-2026 की पुस्तिका जारी करने के साथ उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल (UP Startup Mission Portal) का शुभारंभ किया।

इस मौके पर सरकार ने 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ रुपये और 9 इनक्यूबेटर्स को 1.79 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

सीएम योगी बोले- युवाओं को तीनों मोर्चों पर मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को तीन स्तरों पर मदद दे रही है—स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहन फंड, इनक्यूबेटर्स के लिए फंड और कारोबार के लिए अनुकूल माहौल।

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले यूपी में सिर्फ 120 स्टार्टअप थे, लेकिन अब इनकी संख्या 24 हजार से अधिक हो चुकी है। सीएम के मुताबिक प्रदेश की युवा आबादी को अवसर देकर यूपी को देश की बड़ी स्टार्टअप ताकत बनाया जा सकता है।

महिला उद्यमिता पर भी सरकार का फोकस

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के करीब आधे स्टार्टअप महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर बताते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं की भागीदारी और बड़े उद्योगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि स्टार्टअप सिर्फ बिजनेस नहीं बल्कि इनोवेशन और नए विचारों की पहचान है। वहीं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शोध और नवाचार के बिना तेज विकास संभव नहीं है।

Exit mobile version