Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने चरखा चलाकर खादी महोत्सव 2021 का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठाान में चरखा चलाकर खादी महोत्सव 2021 का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लगी खादी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी में खादी के उत्पादकों से बात की।

खादी महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय खादी का है। देश ने आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश किया है। खादी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। मैंने पिछले तीन दिनों के भीतर इस प्रदर्शनी में आती हुई भीड़ का अवलोकन किया है। मुझे जबरदस्त आकर्षण देखने को मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यूपी में बेरोजगारी की दर 05 फीसदी है। खादी विभाग से रोजगार पैदा हुए हैं। खादी को लोकल से ग्लोबल बनाने पर काम किया गया है। खादी को तकनीकी, रोजगार से जोड़ा गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री लाभार्थियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय खादी विपणन विकास सहायता योजना के चेक, ऋण स्वीकृति प्रमाण-पत्र, राज्यस्तरीय पुरस्कार व पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम उत्पादकता पुरस्कार का वितरण किया।

उत्तर प्रदेश में टीकाकरण 12 करोड़ के पार, बना एक और रिकॉर्ड

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने कहा कि खादी आजादी का सिंबल रहा है और अब फैशन का प्रतीक भी बन गया है। हम घर-घर खादी ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस मौके पर मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति और अपर मुख्य सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग नवनीत सहगल मौजूद रहे।

Exit mobile version