• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बिलकुल मत घबराइए, सरकार आपके साथ है’, जनता दर्शन में बोले सीएम योगी

Writer D by Writer D
27/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cm yogi

CM Yogi listened to problems in janta darshan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में बुधवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने आश्वस्त किया कि बिलकुल मत घबराइए, सरकार आपके साथ है। प्रभावी कार्रवाई करते हुए सबकी समस्या का समाधान हर हाल में किया जाएगा। उन्होंने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उनका संतुष्टिपरक समाधान कराएं। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में बुधवार सुबह जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और समस्या सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए। उनकी बात इत्मीनान से सुनने के बाद पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

इलाज के लिए हर किसी को मिलेगी मदद

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले भरोसे से बहुत संबल मिला। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

तकनीकी संस्थानों को घिसे पिटे कार्यक्रमों को छोड़ना होगा: मुख्यमंत्री योगी

उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

बच्चों को दुलारा भी

जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को भी मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darshan
Previous Post

शादी समारोह के दौरान लगी भीषण आग में 100 लोगों की मौत, 150 घायल

Next Post

Asian Games: शूटिंग में सिफत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता सोना, भारत की झोली में तक 20 पदक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Gate
Main Slider

सुबह-सुबह करें ये उपाय, घर में होगा धन आगमन

26/02/2026
Yellow Teeth
Main Slider

पीले दांतों से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

26/02/2026
Jammed Pipe
Main Slider

सिंक की पाइप हो गई है जाम, इन उपायों से हो जाएंगे साफ

26/02/2026
Dark Circles
Main Slider

आंखों के डार्क सर्कल होंगे छुमंतर, आज़माएं ये उपाय

26/02/2026
फैशन/शैली

ऑयली स्किन पर भी आएगा ग्लो, लगाएं ये फेस पैक

26/02/2026
Next Post
Asian Games

Asian Games: शूटिंग में सिफत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता सोना, भारत की झोली में तक 20 पदक

यह भी पढ़ें

Amit Shah

पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है व हम उसे लेकर रहेंगे: अमित शाह

18/05/2024
आईएएस एनपी पांडेय को किया सस्पेंड

सरकार महिला सुरक्षा व उनका आत्मसम्मान सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध : सीएम योगी

23/02/2021
manhar udhas

गजल गायक मनहार उधास हुए भगवाधारी, खुद को बताया पीएम मोदी का फैन

03/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version