Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी ने सुनी जन समस्याएं, शिकायतों के निस्तारण का दिया आश्वासन

cm yogi

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने शुक्रवार को जनता दरबार में आए लोगों की शिकायतें सुनीं। जनता की समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं को बेहतर ढंग से निदान करने की कोशिश करें।

जनता दर्शन में आने वाली शिकायतें लंबित न रहें बल्कि गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कर उसकी समीक्षा करें। शिकायतकर्ताओं से उनकी संतुष्टि का स्तर भी जानें, ताकि बार-बार एक ही प्रकरण में उन्हें परेशान न होना पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) शुक्रवार को यहां गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। सुबह आठ बजे से 08.30 बजे तक उन्होंने जनता दर्शन में 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। एक-एक कर सभी कुर्सियों पर गए और आवेदन लेकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

लगभग 750 लोगों की शिकायतों का संज्ञान प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्री निवास एवं हिन्दू सेवाश्रम मिला कर लिया। जनता दर्शन में सीएम योगी ने आई दिव्यांग युवती का भी उत्साह बढ़ाया। भरोसा दिलाया कि उसकी हर संभव मदद की जाएगी।

स्मृति ईरानी ने निभाया वादा, अमेठी की बेटी इसरो के लिए रवाना

जनता दर्शन में मण्डलायुक्त रवि कुमार एनजी, डीआईजी जे रविंद्र गौड, डीएम कृष्णा करूणेश, एसएसपी विपिन ताडा, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, सीएम कैंप कार्यालय के ओएसडी मोतीलाल सिंह, अजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Exit mobile version