Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने बाढ़ पीड़ितों की सुनी समस्याएं, सौंपा अहैतुक सहयता राशि का डेमो चेक

बहराइच जिले के महसी क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ और कटान से पीड़ित लोगों के जख्म पर मरहम लगाया। बाढ़ व कटान पीड़ित ग्रामीणों को राशन, अहैतुक सहायता राशि का चेक व आवास की चाभी सौंपीं और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

सुबह से ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आसपास के गांवों के ग्रामीणों का जुटना शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर 2. 28 बजे राजीचौराहा स्थित हेलीपैड स्थल पर पहुंचा। भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की आगवानी की। यहां से वे स्टाफ कार से मंच स्थल पर पहुंचे।

यहां पर मुख्यमंत्री ने पचदेवरी के 250 बाढ़ पीड़ितों को राशन किट का वितरण किया। तिकुरी के कटान पीड़ित रामनरेश, तेजराम, सुरेश, अनीता, संवारा, महेश कुमार को 95 हजार का अहैतुक सहायता राशि का डेमो चेक सौंपा। मुख्यमंत्री आवास की लाभार्थी पचदेवरी निवासी विनीत व चक्कर को आवास की चाभी सौंपी।

विधानसभा में मिली गुप्त सुरंग, इस काम के लिए होता था इसका इस्तेमाल

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, बलहा विधायक सरोज सोनकर, भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

बाढ़ व कटान पीड़ितों की दूसरी बार सुधि लेने पहुंचे मुख्यमंत्री

साढ़े चार वर्ष के भाजपा के कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महसी के बाढ़ व कटान पीड़ितों से मिलने व उनकी सुधि लेने का यह दूसरा मौका रहा है। इससे पहले वे वर्ष 2017 में एरिया में आए थी। यहां पर मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में बाढ़ व कटान पीड़ितों को राशन, सहायता राशि का चेक व देकर लोगों की मदद की थी।

तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे अधिकारी

मख्यमंत्री के आगमन पर कोई कोर कसर न बचे इसके लिए अधिकारी अंतिम समय तक पसीना बहाते नजर आए। लाभार्थियों को कुर्सी पर बैठाने, सुरक्षा व्यवस्था, छूटने समेत विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे रहे। इस मौके पर सीडीओ कविता मीना एसपी सुजाता सिंह एडीएम जयचंद पांडेय, डीडीओ राजेश कुमार मिश्र डीपीआरओ उमाकांत पांडेय पीडी अनिल सिंह, सीवीओ बलवंत सिंह एएसपी अशोक कुमार तहसीलदार डॉ. सुनील कुमार नायब तहसीलदार विपुल सिंह बीडीओ वीरेंद्र यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version