Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं, भू माफियाओं की गिरफ़्तारी के दिए निर्देश

सोमवार की सुबह पारंपरिक पूजा-अर्चना करने के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदू सेवाश्रम में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री एक-एक कर फरियादियों के पास जा रहे थे और पूरी गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुन रहे थे।

साथ ही मुख्यमंत्री समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंंत निर्देशित भी कर रहे थे। जमीन विवाद से संबंधित मामलों पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की एंव भू माफियाओं की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

हिंदू सेवाश्रम में प्रदेश के कई हिस्सों से आए लोगों की फरियाद सुनते समय मुख्यमंत्री उस समय नाराज हो गए जब आधा दर्जन से अधिक लोगों की जमीन से संबंधित एक ही समस्या उनके सामने आयी। जब बांसगांव क्षेत्र के एक ही मामले के लिए योजनाबद्ध ढंग से जनता दर्शन में भेजे गए एक दर्जन लोगों के प्रकरण को उन्होंने किसी भू-माफिया द्वारा गहरी साजिश की आशंका जताई।

मुख्यमंत्री ने सभी का आवेदन पत्र पास खड़े कमिश्नर रवि कुमार एनजी को दिया और बोले कि इसके पीछे जो भी भू-माफिया है, उसे चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से सभी भू-माफियाओें पर शिकंजा कसने का निर्देश एक बार और दिया।

देश में बढ़ी Omicron की रफ्तार, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 160

मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार की सुबह प्रदेश के कई जनपदों से आए दो सौ से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी। इसमें कई तरह की समस्याएं देखने को मिली। कोई मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद मांगने तो कोई जमीन विवाद को लेकर आया था। एक दर्जन लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने के लिए आए हुए थे। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी की समस्या का निदान होगा। किसी भी मरीज का इलाज धन के अभाव में नहीं प्रभावित होगा। जनता दर्शन में कमिश्नर के अलावा डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी विपिन ताडा, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रभारी मोती लाल सिंह, मीडिया प्रभारी विनय गौतम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version