• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर चेहरे पर खुशहाली सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
04/05/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान 60 से अधिक फरियादी आए। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सभी से मुलाकात की, फिर कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद हर पीड़ित तक पहुंचे, शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा प्रदेश के हर नागरिकों के चेहरे पर खुशहाली लाना ही सरकार की प्राथमिकता है और सरकार इसके लिए पहले दिन से ही कार्य कर रही है। जनता दरबार में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क निर्माण समेत अनेक मामले आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

अफसरों को दिया प्रार्थना पत्र, समय से निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को शिकायतों का प्रार्थना पत्र सौंपते हुए इसके समय से निस्तारण के निर्देश दिए। प्रतापगढ़ के कुंडा में विगत दिनों हुई घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस घटना के आरोपियों को बख्शेंगे नहीं। वहीं दो महिलाओं ने पुलिस से संबंधित शिकायत की, जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

विभिन्न विभागों से जुड़े मामले लेकर पहुंचे पीड़ित

जनता दर्शन में मड़ियाव थाना के रहने वाले एक राजमिस्त्री वृद्धावस्था पेंशन की फरियाद लेकर आए थे। जिस पर मुख्यमंत्री ने नियमसंगत कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। आरटीई, खेत की पैमाइश, आवास, चकरोड, खेतों में कब्जा, बिजली कनेक्शन समेत अन्य फरियाद लेकर पीड़ित पहुंचे, जिसके समाधान का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।

बच्चों को दुलारा और दी चॉकलेट

जनता दर्शन में कई पीड़ित परिवार के साथ आए थे। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने इस दौरान बच्चों को दुलारा, उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट भी दी। सीएम योगी ने बच्चों को खूब पढ़ने और उज्ज्वल भविष्य का भी आशीर्वाद दिया।

Tags: cm yogi
Previous Post

भारत के एक्शन से घबराया PAK! आनन-फानन में बुलाया संसद का विशेष सत्र

Next Post

एक और वार! भारतीय बंदरगाहों पर पाक जहाजों की अब नो एंट्री, समुद्री व्यापार भी पूरी तरह से बंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Bareilly violence: Petrol bomb thrower Arif arrested
Main Slider

बरेली हिंसा में बड़ी सफलता, पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकने वाला आरिफ अरेस्ट

12/10/2025
Bihar elections: Two RJD leaders join BJP
राजनीति

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को तगड़ा झटका, राजद के दो दिग्गज नेता भाजपा में शामिल

12/10/2025
BJP
राजनीति

BJP ने राज्यसभा चुनाव में उतारे 3 उम्मीदवार, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

12/10/2025
Baghpat Murder Case
उत्तर प्रदेश

मस्जिद के अंदर हत्या का खुलासा, हिरासत में दो नाबालिग छात्र

12/10/2025
P Chidambaram
Main Slider

चिदंबरम बोले- ऑपरेशन ब्लू स्टार की भारी कीमत चुकानी पड़ी इंदिरा गांधी को

12/10/2025
Next Post
Now no entry for Pakistani ships at Indian ports

एक और वार! भारतीय बंदरगाहों पर पाक जहाजों की अब नो एंट्री, समुद्री व्यापार भी पूरी तरह से बंद

यह भी पढ़ें

Truck-Trolley Collision

दो मोटर साईकिलों की भिड़ंत में छात्रा की मौत, छात्र घायल

16/05/2022
Priyanka Gandhi

‘मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम…’, प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किया सैल्यूट

06/06/2024
Heritage

प्रदेश के प्राचीन धरोहर भवनों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

14/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version