• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गाेरखपुर समेत उत्तर प्रदेश में किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने देगें: सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/08/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने (CM Yogi) आए लाेगाें काे आश्वस्त करते हुए कहा कि गाेरखपुर समेत उत्तर प्रदेश में किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने देगें। जिन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किन्हीं कारणों से नहीं मिल पाया है, उन्हें इसके दायरे में लाया जाएगा। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं हाेने दिया जायेगा, कमजोरों को उजाड़ने वालाें पर सरकार कार्रवाई करेगी।

जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में लोगों तक मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में मुस्लिम समाज की भी कई महिलाएं भी पहुंची थीं। उन्होंने करीब चारसाै लोगों से मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने जनपद के अधिकारियाें से कहा कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनता की हर समस्या का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है।

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, महादेव से की जगत के कल्याण की कामना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी इस तरह के मामलाें में इलाज से जुड़े इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध करायें। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि जिन भी जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

अयोध्या गैंगरेप पीड़िता लखनऊ के KGMU रेफर

Next Post

हिंसा के बीच शेख हसीना ने दिया इस्तीफा, बहन के साथ छोड़ा देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupinder Singh Hooda
राष्ट्रीय

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलों में फंसे, मानेसर लैंड स्कैम मामले में चलेगा मुकदमा

07/11/2025
Dhirendra Shastri launches Sanatan Hindu Unity Padyatra 2.0
Main Slider

हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं लेकिन… दिल्ली में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

07/11/2025
Azam Khan-Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

अचानक अखिलेश से मिलने पहुंचे आजम खान, सियासी गलियारे में हलचल तेज

07/11/2025
Savin Bansal flagged off the Doon Marathon
राजनीति

मैराथन हमें दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है: जिलाधिकारी

07/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम्ः सीएम योगी

07/11/2025
Next Post
Sheikh Hasina

हिंसा के बीच शेख हसीना ने दिया इस्तीफा, बहन के साथ छोड़ा देश

यह भी पढ़ें

Chinese rocket debris

चीनी रॉकेट का मलबा आज गिर सकता है धरती पर, मचा सकता है बड़ी तबाही

08/05/2021
CM Yogi

33 उद्यमी मित्रों को जल्द ही नियुक्त करेगी योगी सरकार

09/10/2024
Vinod Tawde

वोटिंग से एक दिन पहले महाराष्ट्र में बवाल, बीजेपी नेता पर कैश बांटने के आरोप

19/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version