• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट, अटकलों का बाजार गर्म

Writer D by Writer D
25/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अचानक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट करने के लिए राजभवन पहुंचे। जिसके बाद से यूपी राजनीति में योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं।

उनका यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित नहीं था। बताया जा रहा है कि सीएम योगी ने राज्यपाल से इस संबंध में बातचीत की है। हालांकि इस मुलाकात को प्रस्तावित राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर भी देखा जा रहा है।

योगी मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल को चल रहा अटकलों का सिलसिला अब थमने का वक्त आ गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की बुधवार को मुलाकात ने इस संभावना को और बल दे दिया है। इससे पहले 19 अगस्त को सीएम योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी।

सीएम पुष्कर का बड़ा ऐलान, पवनदीप को बनाया उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर

सीएम योगी के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उस दौरान मंत्रिमंडल में विस्तार के साथ विधान परिषद सदस्य के लिए भी चार नामों पर सहमति बनी थी।

उत्तर प्रदेश सरकार में अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कुल 53 मंत्री हैं। इनमें 23 कैबिनेट, नौ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 21 राज्यमंत्री हैं। मानक के अनुसार साठ मंत्री बनाए जा सकते हैं, इसलिए सात और मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश है। अब विधानसभा चुनाव में कुछ माह ही बचे हैं। सरकार और संगठन, दोनों ही जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की नीति-रणनीति पर काम कर रहे हैं।

इसी सोच के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर विचार-विमर्श शुरू हुआ है। इसके साथ ही चार एमएलसी मनोनीत किए जाने हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही एमएलसी मनोनयन की प्रक्रिया भी इतने दिन से रुकी है। चर्चा यही है कि नए एमएलसी में से भी एक-दो को मंत्री बनाया जा सकता है, इसलिए हर तरह से समीकरण पर विचार किया जा रहा है।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

इंडियन बैंक के बाहर मेकेनिक से छीने 10 हजार रुपए, CCTV में दिखी वारदात

Next Post

जान्हवी ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, कातिल अदाएं देखकर फैंस हुए फिदा

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post
Janhvi

जान्हवी ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, कातिल अदाएं देखकर फैंस हुए फिदा

यह भी पढ़ें

Akshaye Khanna is crazy about Siddharth and Rathi's hot chemistry

सिद्धार्थ और राठी की हॉट केमिस्ट्री देख अक्षय खन्ना हुए दीवाने

19/05/2021
pradeep pandey chintu

चॉकलेटी हीरो ‘चिंटू’ के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे सुनील और भूपाल

15/07/2021
Prakash Javadekar

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना को दी मंजूरी

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version