• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, रिंग रोड फेज-2 का किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
22/04/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरूवार देर रात रिंग रोड फेज-2 के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के साथ नदेसर स्थित तारांकित होटल में बैठक के लिए देर शाम शहर में आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चिरईगांव विकास खंड के सन्दहा पहुंचे और वहाँ पर निर्माणाधीन रिंग रोड फेज 2 के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य को मार्च, 2023 पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया।

संदहा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग से शुरू होकर चंदौली के रेवसा गांव के समीप यह रिंग रोड हाईवे में मिलेगा। लगभग चालीस किलोमीटर लंबी इस सड़क का 17 किलोमीटर हिस्सा चंदौली में है। रिंग रोड बनने के बाद वाराणसी से चंदौली की दूरी 19.50 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस परियोजना में वाराणसी व चंदौली के बीच गंगा नदी पर 400 करोड़ की लागत से दो पुलों का निर्माण भी कराया जा रहा है। रिंग रोड व पुलों के बन जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होने के साथ जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा गाजीपुर समेत अन्य जिलों से आने वाले वाहनों को चंदौली जाने के लिए वाराणसी शहर में आने की जरूरत नहीं होगी। वाहन बाहर से ही निकल जायेंगे।

जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वालों में उप्र सर्वोत्तम राज्य : सीएम योगी

इस दौरान उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, कमिश्नर दीपक अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे।

इसके पहले मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और वहां बाबा के गर्भगृह में विधिवत दर्शन पूजन किया। श्रृंगार भोग आरती के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाबा के गर्भगृह के उत्तरी गेट पर बैठकर बाबा का दर्शन पूजन किया और लोक कल्याण की कामना की।

इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मंदिर की व्यवस्था की जानकारी दी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने गर्मी में श्रद्धालुओं के लिए की गई पेयजल और टेंट की व्यवस्था के बारे में बताया।

वाराणसी दौरे पर आये मुख्यमंत्री मॉरीशस के प्रधानमंत्री संग बैठक के बाद उन्हें बाबतपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना करने के बाद खुद लखनऊ लौटेंगे।

Tags: cm yogiup newsvaranasi newsYogi News
Previous Post

पीएम मोदी के दौरे से पहले जम्मू में बड़ा आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 8 घायल

Next Post

रोहिणी कोर्ट परिसर में फिर चली गोली, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post

रोहिणी कोर्ट परिसर में फिर चली गोली, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर सूर्य देव करेंगे इस राशि में गोचर, इन जातकों की खुल जाएगी किस्मत

08/01/2025
CM Yogi

योगी सरकार ‘दस के दम’ से साधेगी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य

03/08/2024
Bageshwar Dham

बागेश्वर धाम से 4 महीने के भीतर 21 लापता, सुराग लगाने में पुलिस भी फेल

10/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version