उत्तर प्रदेश की छात्राओं और महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को दो बड़े ऐलान किए। लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
सीएम ने कहा कि सरकार बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और भविष्य को लेकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मजबूत सिस्टम और तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इसी कार्यक्रम में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना भी शुरू की गई। इसके लिए पात्र महिलाओं को परिवहन निगम के विशेष स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। सरकार का अनुमान है कि इस सुविधा से रोजाना करीब 88,438 महिला यात्रियों को लाभ मिलेगा।
रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को एक सहयात्री के साथ भी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके बाद 60 साल से अधिक उम्र की पात्र महिलाओं के लिए यह सुविधा जारी रहेगी।
