• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, गंगा द्वयार से देखा बाढ़ का मंजर

Writer D by Writer D
31/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
cm yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार शाम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद राहत शिविर में पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की। इसके बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगा काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वयार से बाढ़ की विभिषिका भी देखी।

मुख्यमंत्री ने अस्सीघाट से प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, विधायक डाॅ नीलकंठ तिवारी,सौरभ श्रीवास्तव,राज्यमंत्री डाॅ दयाशंकर मिश्र ’दयालु’ के साथ एनडीआरएफ टीम के रेस्क्यू बोट पर सवार होकर गंगा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।

श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पिछले गेट से गंगा में आए बाढ़ का अवलोकन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

एनडीआरएफ के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को बाढ़ प्रभावित इलाकों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मारुति नगर के आस पास के क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रात.दिन राहत बचाव अभियान में जुटे हुए एनडीआरएफ के जवानों और उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं मानव सेवा को सराहा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अस्सी स्थित गोयनका विद्यालय में पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित किया।

ACS अवनीश अवस्थी हुए रिटायर, संजय प्रसाद को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार

बाबा विश्वनाथ ( Baba Vishwanath) के दरबार में लगाई हाजिरी

बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों में राहत सामग्री बांटने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने विधिवत बाबा विश्वनाथ के पावन ज्योर्तिलिंग का अभिषेक कर षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह, शहर दक्षिणी विधायक डाॅ नीलकंठ तिवारी, सतुआ बाबा भी मौजूद रहे। दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम के मुमुक्ष भवन में रहने वाले बुर्जुगों से भी मुलाकात की।

Tags: cm yogiKashi Vishwanath Dhamup newsvaranasi news
Previous Post

प्राइवेट पार्ट में छिपाकर रखा था 34 लाख का सोना, बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार

Next Post

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, लोगों को बांटी राहत सामग्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Pimples
Main Slider

मुहांसे छोड़ गए है फेस पर निशान, तो ऐसे करें दूर

28/09/2025
Rajma Dosa
Main Slider

इस डिश से करें दिन की शुरुआत, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

28/09/2025
UPITS 2025: Khadi Fashion Show
Main Slider

UPITS 2025:खादी फैशन शो ने खादी को दी आधुनिक पहचान, परंपरा और फैशन का संगम बना आकर्षण

27/09/2025
Mary Kom
Main Slider

छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम के घर चोरी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

27/09/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

यूपी में दिखी लैंगिक समानता की नई लहर

27/09/2025
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, लोगों को बांटी राहत सामग्री

यह भी पढ़ें

beating the retreat

लखनऊ पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर आयोजित बीटिंग दि रिट्रीट सम्पन्न

29/01/2021
Varuthini Ekadashi

वरुथिनी एकादशी पर इस विधि से करें पूजा, नोट करें सामग्री लिस्ट

02/05/2024
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

सपा किसी भी बड़े दल से चुनावी समझौता नहीं करेगी : अखिलेश

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version