Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले सीएम योगी

CM Yogi meets Governor

CM Yogi meets Governor

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। राज्यपाल आनंदी बेन बृहस्पतिवार को ही मध्यप्रदेश से लौटी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती और सिद्धार्थ नगर के दौरे से लौटने के बाद राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को श्री विष्णु और उनके अवतार की पुस्तक भी भेंट की।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पीडब्लूडी के उच्च अधिकारियों संग की बैठक, दिया निर्देश

दोनों के बीच प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण की स्थिति और मुख्यमंत्री की ओर से किए जा रहे जिलों के दौरे पर चर्चा हुई। सोशल मीडिया पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मुलाकात को मंत्रिमंडल फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसे सामान्य मुलाकात बताया है।

Exit mobile version