Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले सीएम योगी, बंद कमरे में हुई अहम बैठक

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन राव भागवत से मुलाकात की। आरएसएस के दो दिवसीय शारीरिक वर्ग में शामिल होकर भागवत बृहस्पतिवार शाम अयोध्या से लखनऊ पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने भारती भवन संघ कार्यालय में भागवत से मुलाकात की। माना जा रहा है कि दोनों के बीच सियासी हालत पर चर्चा हुई। क्योंकि कुछ ही महीनों के बाद राज्य में चुनाव होने हैं। वहीं बताया जा रहा है कि बैठक में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। वहीं संघ प्रमुख ने राज्य सरकार के कामकाज और राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात भी राज्य के सीएम योगी से चर्चा की।

रामनगरी अयोध्या के कारसेवकपुरम में चल रहे अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मंगलवार को रामनगरी पहुंच थे। संघ प्रमुख बुधवार को अभ्यास वर्ग में हिस्सा लिया। गुरुवार को उन्होंने शारीरिक वर्ग में शारीरिक प्रमुखों को संबोधित किया।

जैसे जूते पहनकर बाहर जाने की आदत लग गई, वैसे ही मास्क की आदत बना लें : मोदी

संघ प्रमुख रामजन्मभूमि भी गए जहां पहले रामलला का दर्शन पूजन किया, आरती उतारी और प्रसाद लिया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर तक चुनाव आयोग राज्य के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

इस दौरान संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसेबाले, अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संघ के वर्ग में 45 प्रांत इकाईयों के लगभग 500 स्वयंसेवक शामिल हुए हैं। शारीरिक वर्ग का समापन शुक्रवार को होगा, जबकि शनिवार को कार्यकर्ताओं का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version