Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हिंदुस्तान समाचार के पत्रकार पदुम नारायण की माता का निधन, CM योगी ने जताया शोक

CM Yogi

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हिंदुस्तान समाचार के पत्रकार श्री पदुम नारायण द्विवेदी की माता श्रीमती शोभा द्विवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वह कई दिनों से बीमार चल रही थीं। श्री द्विवेदी माता को गांव से लेकर शहर लाए थे और डॉक्टर का इलाज चल रहा था। वह अल्लापुर में ही घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रही थीं। अचानक रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। श्री द्विवेदी के पिता का विगत दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था।

सपा संसद आज़म खान को कोरोना का मॉडरेट इन्फेक्शन, मेडिकल बुलेटिन जारी

चार भाइयों में सबसे बड़े पी.एन द्विवेदी ने झूंसी के छतनाग घाट पर मुखाग्नि दी।

उनके निधन से पत्रकार जगत, मंत्रियों व अधिकारियों में शोक की लहर है।

Exit mobile version