Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन पर CM योगी ने जताया शोक

cm yogi grief express

cm yogi grief express

राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप के निधन पर उत्तर प्रदेश मंत्रि-परिषद ने बुधवार को शोक संवेदना व्यक्त की। बता दें कि मंगलवार की देर रात वह गोलोकवासी हो गए। वे कोरोना से संक्रमित थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की आकस्मिक बैठक बुलाई गई। जिसमें मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अपने साथी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया। मंत्रिमंडल ने कहा कि उनका स्वभाव विनम्र था। वे एक कुशल राजनेता के साथ ही प्रशासक भी थे। उनका निधन परिवार के साथ ही प्रदेश की अपूरणीय क्षति है।

यूपी सरकार के मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, PM मोदी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वे एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलपूर्वक निर्वहन किया। उनके निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है। वहीं, राज्य मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम राजनेताओं ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

बता दें कि कोरोना संक्रमित होने के बाद बीते 29 अप्रैल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार रात 10 बजे के करीब निधन हो गया। वे मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे और योगी सरकार में राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री थे। उन्होंने कोरोना की वैक्सीन भी लगवाई थी।

Exit mobile version