Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर CM योगी ने जताया शोक

cm yogi

cm yogi

उत्तर प्रदेश के जिलों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं आकाशीय बिजली गिरने से जनपद हरदोई, सीतापुर, बदायूं और गौतमबुद्ध नगर में जनहानि व नुकसान हुआ।

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद  में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मामले को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश सम्बन्धित जिलाधिकारी को दिए हैं।

INS विक्रमादित्य में लगी आग, सभी जवान सुरक्षित

मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस आपदा से घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version